अब स्मार्ट वॉच बताएगी, नगर निगम के सफाईकर्मी उपस्थित हैं या गैर-हाजिर
लखनऊ। अब स्मार्ट वॉच बताएगी, नगर निगम के सफाईकर्मी
उपस्थित हैं या गैरहाजिर सफाई कार्य में लापरवाही और फर्जीवाड़ा
रोकने के लिए नए नगर आयुक्त ने एक बार फिर कर्मचारियों की
उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल शुरू
किया है।
सभी के लिए स्मार्ट वॉच अनिवार्य है। अपर नगर आयुक्त
अमित कुमार ने बताया कि स्मार्ट वॉच जीपीएस सिस्टम से लैस हैं।
इससे कर्मचारियों की हर हरकत का पता नगर निगम के कंट्रोल रूम
को रहेगा। पता चलेगा कि कर्मचारी बैठा है या काम कर रहा है।
जो
कर्मचारी स्मार्ट वॉच पहनकर अपनी हद में नहीं जाएंगे, वह कंट्रोल
रूम सेंटर पर नहीं दिखाई देंगे और उसे गैरहाजिर माना जाएगा। घड़ी
में कर्मचारी के कोड नंबर के आधार पर उसके वार्ड की लोकेशन और
हद की डिटेल फीड की गई है। जब कर्मचारी अपनी हद में जाएगा तो
जीपीएस के जरिए उपस्थिति दर्ज हो जाएगी।