Follow these tips for eye makeup

आंखों के मेकअप के लिए फॉलो करें इन टिप्स को जानिए

  1. आईलैशेस को उभरा हुआ दिखाना (Plump your eyelashes)-

इसके मुख्यतः दो तरीके हैं :

• दो अलग-अलग ब्रांड्स के मस्कारा को एक दूसरे के बाद लगाएं। एक ब्रांड के मस्कारा को पहले कोट में लगाकर सूखने दें और फिर दूसरे ब्रांड के मस्कारा को इसके ऊपर लगाएं। ध्यान रखें कि दोनों मस्कारा का रंग समान हो।

• अगर आपके पास केवल एक प्रकार का मस्कारा हैं तो ट्रांसलूसेंट पाउडर को पहले अपनी आई लैशेस पर लगाएं।

  1. आईब्रो की रूप-रेखा तैयार करें (Redefine your eyebrows)-

अधिकतर महिलाएं अपनी आईब्रो को लेकर भ्रम की स्थिति में रहती हैं। जिसके लिए सही तरीका यह हैं कि पेंसिल से अपनी आईब्रो की रूप-रेखा को बनाएं। आउटरलाइन बनने के बाद ब्रश की सहायता से ब्रो पाउडर से भरें।

  1. आंखों को पॉपअप करें (Popping eyes)-

आंखों को पॉपअप करने के लिए आंखों की आउटर लाइन पर व्हाइट आई पेंसिल लगाएं। इससे आपकी आंखे सुंदर और अद्भुत दिखेंगी।

  1. मस्कारा लगाने के लिए कुछ टिप्स (Tip to remember before applying mascara)-

आईलैश को लंबा एवं सुंदर बनाएं रखने के लिए मस्कारा लगाना ही काफी नहीं हैं। इसके अलावा आप आईलैश कर्लर का इस्तेमाल मस्कारा लगाने से पहले कर सकती हैं। आईलैशस कर्लर को आईलैश पर ही लगाना चाहिए ना कि त्वचा पर।

यह भी पढ़ें – छोटी आंखों को सुंदर बनाने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स

  1. आईलाइनर उपयोग करने का सही तरीका (Right way to use Eyeliner)-

सही आई मेकअप के लिए दो तरह के आईलाइनर का उपयोग करना चाहिए। पहले को ऊपर की आई लैशेस पर और दूसरे को नीचे की आईलैशेस पर लगाना चाहिए। हो सके तो इसे आप अपनी आंखों के कोने के अंत तक लगा सकती हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *