आंवला खाने से क्या लाभ हैं और इसको कैसे खा सकते हैं?

आंवले में कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिस कारण यह कई शारीरिक बीमारियों को दूर रखने में सहायक है। इसके लाभ निम्नलिखित हैं:

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंवले का जूस व शहद मिलाकर पीना आंखों के लिए लाभदायक बताया गया है। माना जाता है कि आंवला में पाया जाने वाला कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी है। यह मोतियाबिंद की समस्या से राहत देता है। इसके साथ ही आंखों की नसों पर पड़ने वाले अत्यधिक दबाव से राहत पाने में भी आंवला मददगार साबित हो सकता है।

मस्तिष्क के लिए आंवला के लाभ

आंवला खून को शुद्ध करता है। जिससे शुद्ध ऑक्सीजन मस्तिष्क तक पहुँचती है। आंवला में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट दिमागी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। यह स्मरण शक्ति अच्छी करने व एकाग्रता सुधारने में मददगार है।

वजन कम करने में

आंवला का उपयोग कर मोटापे की समस्या से कुछ हद तक राहत पाई जा सकती है। आंवले में प्रोटीन के अवशोषण को बढ़ाने की क्षमता होती है। यह शरीर में चयापचय क्रियाओं को बढ़ाता है जिससे फैट बर्न में सहायता मिलती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए

आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी व कैल्शियम मौजूद होता है। विटामिन सी व कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी माना जाता है। इस तरह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में आंवला सहायक साबित हो सकता है।

सेवन कैसे करें-

  • आंवला को सबसे ज्यादा चटनी अचार, मुरब्बा, जूस व चूर्ण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका अचार व मुरब्बा कई लोगों को बहुत पसंद होता है।
  • इसको फल की तरह सीधे भी खाया जा सकता है। लेकिन इसका स्वाद कसैला होता है जो अधिकतर लोगों को पसन्द नही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *