आइब्रो मेकअप करते वक्त रखें इन बातो का ध्यान

आपने फेस में मेकअप कर लिया है, लेकिन आइब्रो मेकअप नहीं किया है, तो आपका मेकअप कंप्लीट नहीं माना जाएगा। सही शेप और मेकअप के बाद आइब्रो का बेहतरीन लुक सामने आता है। ज्यादातर लोगों को आइब्रो मेकअप के बारे में जानकारी नहीं होती है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें आइब्रो मेकअप की जानकारी नहीं है, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। जानिए किस तरह से किया जाता है आइब्रो मेकअप।

आइब्रो मेकअप की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले आइब्रो को शेप में लाना जरूरी होता है। कुछ लोगों की आइब्रो आगे से मोटी होती है और कुछ ही दूरी पर जाकर खत्म हो जाती है। यानी कि आइब्रो की लंबाई कम होती है। ऐसे में आइब्रो की मार्जिन बनाए। मार्जिन को थोड़ा लंबा भी किया जा सकता है। मार्जिन को थोड़ा लंबा करने से आइब्रो का आकार बढ़ा हुआ दिखाई देगा।

जिन महिलाओं की आइब्रो में बाल ज्यादा हो लेकिन बहुत ज्यादा न हो, वो लेडीज बिगर ब्रो ब्रश का यूज कर सकती हैं। ऐसा करने से पाउडर सही तरह से ब्रो में अप्लाई हो जाता है।

स्कॉयर ब्रश
स्कॉयर ब्रश का यूज आइब्रो के किनारों को सही तरह से शेप देने के लिए यूज किया जाता है। इस ब्रश का यूज करने से आइब्रो में नैचुरल लुक आसानी से आ जाता है।

स्ट्रक्चर्ड ब्रश
स्ट्रक्चर्ड ब्रश के यूज से आइब्रो की क्लियर शेप और फॉम तैयार होती है। आप चाहे तो स्मॉस, नैरो और स्टिफर ब्रश का भी यूज कर सकती हैं। ब्रश के यूज से डिफाइंड एज(किनारा) तैयार किया जा सकता है।

आइब्रो मेकअप के दौरान आईब्रो को फिल करने का सेक्शन महत्वपूर्ण होता है। आइब्रो को फिल करने के लिए कुछ लोग पाउडर, पोमेड्स, पेंसिल, वैक्स या फिर जैल का यूज करते हैं। उस प्रोडक्ट का यूज करना सही रहेगा जो आपको बेस्ट लुक दें। पाउडर का यूज पोर्स (खाली) एरिया को भरने के लिए किया जाता है। पाउडर से आइब्रो को सॉफ्ट के साथ ही नैचुरल लुक भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *