आखिर क्यूँ टूट गयी थी अभिषेक-करिश्मा कि सगाई

अभिषेक बच्चन की करिश्मा से मुलाकात बहन श्वेता की शादी में हुयी थी तभी से माना जाता है कि दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों बॉलीवुड के बड़े खानदान से ताल्लुक रखते हैं! कपूर परिवार में तो ढेर सारे स्टार्स हैं तो अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। इस तरह दोनों परिवारों का बॉलीवुड मे काफी रसूख है!

समय के साथ अभिषेक और करिश्मा का सम्बन्ध भी सुर्खियों में आ गया था। कई बार अभिषेक से मिलने करिश्मा के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर भी आती थीं और वो प्रायः अभिषेक को ‘जीजू’ भी कहती थीं। इन दोनों की नजदीकियों को देखकर कपूर और बच्चन परिवार ने इस रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने की सोची! परिणामस्वरूप अभिषेक-करिश्मा की सगाई हो गयी। करिश्मा उस समय अभिषेक बच्चन से भी बड़ी स्टार थीं और उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थीं। दूसरी ओर अभिषेक अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार एक दिन बातों-बातों में करिश्मा की मां बबीता कपूर ने अभिषेक की कमाई या आर्थिक हालात के बारे में पूछ लिया। उन्हें लगा कि वे इस बात को जानने का हक रखती हैं कि उनका होने वाला दामाद कितना कमाता है। यह बात बच्चन परिवार को बुरी लगी। इसको लेकर दोनों परिवारों में मतभेद हुए, और बाद मे यही मतभेद उनके सम्बन्ध टूटने कि वजह भी बनी!

करिश्मा कपूर ने इसके बाद संजय कपूर से शादी की और उनका अनुभव बहुत ही खराब रहा। संजय और उनकी मां पर करिश्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए। संजय ने भी पलट कर जवाब दिए। आखिरकार दोनों में तलाक हो गया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। दूसरी ओर अभिषेक ऐश्वर्या अपना वैवाहिक जीवन जी रहे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *