What happened to playing PUBG game, be careful

आज से भारत में पूरी तरह काम करना बंद कर देगा PUBG मोबाइल, कंपनी ने दी जानकारी

PUBG Mobile को पिछले महीने भारत में 117 चीनी ऐप्स के साथ
बंद किया गया था। इसमें PUBG Mobile और PUBG Mobile
Lite दोनों ही शामिल थे। सरकारी आदेश के बाद PUBG Mobile
को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।

हालांकि, ये
गेम उन लोगों द्वारा खेला जा सकता था, जिन्होंने इसे अपने फोन्स में
पहले से ही इंस्टॉल किया हुआ था। अब पबजी मोबाइल ने घोषणा
की है कि ऐप भारत में आज से ही पूरी तरह काम करना बंद कर देगा।


गुरुवार की देर शाम PUBG Mobile ने अपने फेसबुक पेज पर ये
घोषणा की है कि 30 अक्टूबर से Tencent गेम्स द्वारा भारत में सभी
यूजर्स के लिए PUBG MOBILENordic Map: Livik और PUBG
MOBILE Lite (दोनों मिलाकर PUBG Mobile) के लिए सभी
सेवाएं और ऐक्सेस खत्म कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *