These nail paints give your nails a glamorous look

आपके नाखूनों को ग्लैमरस लुक देते हैं यह नेल पेंट्स

  1. फिरोजा (Turquoise)-

फिरोजा एक ब्राइट एवं बोल्ड कलर हैं। जो सभी प्रकार की ड्रेस के साथ अच्छी तरह मैच करता हैं। इस कलर का नेल पेंट कैजुअल होने के साथ-साथ फॉर्मल भी लगता हैं।

  1. ब्राइट ऑरेंज (Bright Orange)-

लाल रंग का नेल पेंट तो सभी महिलाएं प्रयोग करती हैं, पर भीड़ से कुछ हटकर दिखने के लिए आप ब्राइट ऑरेंज रंग के नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह अपरंपरागत तो हैं, पर पार्टी या ऐसे ही कुछ ही मौकों पर दूसरों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकती हैं।

  1. डार्क पर्पल (Dark Purple)-
    कुछ समय से महिलाएं हल्के बैंगनी रंगों के नेल पेंट उपयोग करती आ रही हैं। अब बाजार में लीलाक्स और माउस भी उपलब्ध हैं। बैंगनी रंग की इस शानदार नई शेड को आप भी लगाएं और अपने आप में अंतर महसूस करें।
  2. नीऑन ग्रीन (Neon Green)-
    इस रंग को शायद ही सभी महिलाएं लगाना पसंद करें, पर जब आप पहली बार इसका प्रयोग करेंगी तो अपने आप को अलग पाएंगी। यह बहुत लोगों का ध्यान आपकी ओर खिचेगा। इस ग्लॉसी फिनिश नाखूनों के साथ आप खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।
  3. मिंट ग्रीन (Mint Green)-

यह भी एक सुंदर रंग होता हैं। यदि आप पेस्टल शेड से ऊब गई हैं तो इस मिंट ग्रीन शेड से नाखूनों को बेहतरीन लुक दें। खासकर आप गर्मियों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके नाखूनों पर काफी सुंदर दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *