इस गांव में पिछले 9 सालों से नहीं पैदा हुआ कोई लड़का

यह दुनिया बहुत अजीब है। आज हम बात कर रहे है पोलैंड और चेक रिपब्लिक की सीमा पर बसे गांव मिजेस्के ओद्रजेनस्की की जहां पिछले 9 सालाें से कोई लड़का पैदा नहीं हुआ है। ऐसा किस वजह से हो रहा इस बात ये अभी तक रहस्य बना हुआ है। यहां आखिरी बार 2010 में एक लड़के का जन्म हुआ था, लेकिन वह भी अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर चला गया। अब यहां का सबसे छोटा लड़का 12 साल का है।

9 सालों से नहीं पैदा हुआ कोई लड़का

यहां के मेयर ने उस परिवार को इनाम देने का ऐलान किया है जिसके घर में बेटा पैदा होगा। गांव में लड़कों का जन्म न होने की बात की वजह तो कोई नहीं जानता, लेकिन लोगों का कहना है कि यहां तो काफी अर्से से लिंगानुपात में यही अंतर है। लड़कियां ज्यादा हैं और लड़के न के बराबर। गांव में 300 के करीब लोग रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं हैं।

हुआ ये खुलासा

वारसा की मेडिकल यूनिवर्सटी में प्रोफेसर रफाल प्लोस्की के मुताबिक, अगर गांव में लड़के पैदा हो ही नहीं रहे तो यह काफी चिंता की बात है। इसके लिए पुराने रिकॉर्ड चेक करने होंगे। साथ ही यह देखना होगा कि लड़कियों के मां-बाप का क्या कोई संबंध तो नहीं, कहीं वे दूर के रिश्तेदार तो नहीं। इसके अलावा पर्यावरण की स्थिति को देखनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *