इस दिशा में दीपक जलाकर आप बन सकते हैं धनवान

आज हम उत्तर दिशा की विशेषता के बारे में बात करेंगे जिससे आप धनवान बन सकते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उत्तर दिशा को दो विशेषताओं की वजह से उसे शुभ माना जाता है।

पहली मान्यता के अनुसार करुणावतार भगवान शिव का निवास स्थान उत्तर की ओर है। क्योंकि भारत देश की उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत बसा हुआ है। दूसरी पौराणिक मान्यता यह है धन के देवता भगवान कुबेर भी उत्तर दिशा में ही विराजमान है।

भगवान शंकर और कुबेर की आराधना करने से व्यक्ति धन समृद्धि युक्त होता है। भगवान शिव शंकर और धन-संपत्ति के देवता कुबेर के उत्तर दिशा में बसे होने के कारण इस दिशा को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार में धनवान बनने के लिए उत्तर दिशा में कौन से उपाय करने चाहिए।

सबसे पहले तो अपने घर में एक पारद शिवलिंग रखना चाहिए। पारद शिवलिंग डेढ इंच से ज्यादा ऊंचा नहीं होना चाहिए। पारद शिवलिंग को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यदि आपके पास धन बहुत अधिक खर्च हो रहा है। इस दिशा में हरे रंग को करवा देना चाहिए। एक पारद शिवलिंग रखने से व्यक्ति को बहुत ही अधिक धन लाभ होता है।

इसके अलावा इन 5 चीजों को अपने घर में रखने पर भी आपको धन लाभ प्राप्त होगा। पंच तत्वों से संबंधित वस्तुओं को उत्तर दिशा में अवश्य रखना चाहिए। उत्तर दिशा में अग्नि तत्व के प्रतीक एक दीपक जलाना चाहिए। वायु तत्व को सूर्य के प्रकाश से प्राप्त करना चाहिए। जल तत्व के लिए तिलक लगाना चाहिए। पृथ्वी तत्व को प्राप्त करने के लिए भगवान शंकर को प्रसाद चढ़ाना चाहिए। फूल आकाश तत्व से संबंधित होते हैं।

कभी भी उत्तर दिशा को बंद नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह अशुभ होता है। उत्तर दिशा में कभी भी अपने घर का शौचालय अथवा स्नानघर नहीं बनवाना चाहिए। इस जगह को सजाओ साफ सुथरा और खुशबूदार रखना चाहिए। इस दिशा में फर्नीचर रखने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *