इस मंदिर में पिछले 16 सालों से रोज नाग आकर के करता है भगवान शिव की पूजा

हिन्दू धर्म में चमत्कार भरे पड़े है और जब हम यह स्वयं अपनी आँखों से देखते है तो हम्हारे धर्म के प्रति हम्हारा विश्वास और श्रद्दा और अधिक बढ़ जाती है | हम सभी जानते है भगवान शिव को नागराज भी कहते है | हमेशा क नाग उनके गले पर , जटा पर और शरीर पर लपेटे रहते है | शिवजी का नागो के साथ और नागो का शिवजी के साथ एक अलग ही लगाव है |

आज हम जिस मंदिर की बात करने वाले है वहा यह रिश्ता साफ़ दिखाई देता है | इस मंदिर में एक साँप पाँच घंटे शिवजी के दर्शन के लिए आता है और वो भी पिछले 16 सालो से |

कहाँ है यह विचित्र शिव मंदिर :
उत्तरप्रदेश में आगरा के पास एक गांव है सलेमाबाद जिसमे एक अति प्राचीन शिव मंदिर है। यहा के लोगो को कहना है की इस मंदिर पिछले 16 सालो से एक नाग दिन में शिवमंदिर में आ रहा है | यह नाग सुबह 10 बजे आता है और दोपहर में 3 बजे तक इसी मंदिर में रुकता है | इस नाग के बारे में सुनकर दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने इस मंदिर में आते है |

यह नाग किसी तरह का नुकसान नही पहुँचाता और जब यह मंदिर में होता है तब से श्रद्धालुओ का मंदिर में जाना वर्जित होता है | जब यह साँप लौट जाता है तब मंदिर में भक्त दर्शन कर सकते है |

नाग को लेकर मान्यता :
लोगो का मानना है की यह साँप शिवजी का विशेष कृपा पात्र है जो बाबा भोलेनाथ की सेवा में रोज आता है | यह खुद भी पूजनीय है और कोई दिव्य आत्मा के रूप में है | लोगो का शिवजी और उनके इस भक्त दोनों पर विश्वास बहुत बढ़ सा गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *