ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी क्यों की? जानिए वजह
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सफल वैवाहिक जोड़ों में से एक हैं। 20 अप्रैल को इस कपल ने अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मनाई है। इतने सालों से इनका प्यार हर किसी के लिए एक इंस्पिरेशन है। इनकी हैप्पी मैरिड लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं। कि इन दोनों की शादी कैसे हुई।
दरअसल, जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी हुई थी, तब यह काफी चर्चा में रही थी। इसका एक सबसे बड़ा कारण था ऐश्वर्या का अभिषेक से उम्र में बड़ा होना। इसके अलावा, अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई होकर टूट गई थी, हालांकि सगाई टूटने के कारणों के बारे में तो कोई नहीं जानता। शादी से पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और उसे एक्सेप्ट करने के बाद ही उन दोनों की शादी हुई।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ पहली बार साल 2000 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में काम किया था। और उस वक्त उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद उन्होंने फिल्म उमराव जान, बंटी और बबली व गुरू जैसी फिल्मों में काम किया। पिछले दिनों अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू ने इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार उन्होंने ऐश्वर्या को ही अपना जीवनसाथी क्यों चुना।
ऐश्वर्या राय बेहद ही खूबसूरत हैं और हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है। यकीनन अभिषेक भी ऐश्वर्या की खूबसूरती से प्रभावित थे, लेकिन सिर्फ उनकी खूबसूरती के कारण ही अभिषेक ने उनसे शादी का फैसला नहीं लिया।
अभिषेक के अनुसार, ऐश्वर्या बॉलीवुड की एक कामयाब एक्ट्रेस या मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।वह भारतीय सिनेमा का अंतर्राष्ट्रीय चेहरा है। हालांकि उनका ऐश्वर्या के साथ शादी करने का फैसला इसलिए था, क्योंकि वह एक बेहद ही अच्छी इंसान हैं। वह जैसी हैं वैसी ही खुद को सबके सामने रखती हैं। वह कभी दिखावा नहीं करती।