कमरे के रंग जो बदल देंगे किस्मत

हर किसी का सपना होता है अपना एक खूबसूरत घर बनाने का। लोग अपनी कमाई से पैसे बचाकर खुद का घर बनाते हैं। चाहे आप बाहर कितना भी घूम लें लेकिन जो शांति और सुकुन आपको अपने घर में मिलता है वह कहीं और नहीं मिलता।
अपने घर को एक नया रूप देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर को कई तरह से कलर करवा लेते हैं। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि घर का रंग भी आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है। घर के रंगों का सीधा- सीधा संबंध वास्तु से जुड़ा होता है।

कमरे में नीला रंग

आपके घर के जिस हिस्से में भी धूप अधिक आती हैं, वहां पर भूलकर भी नीला रंग कभी ना करवाएं।

कमरे में पीला रंग

वहीं, अगर आपके घर का उत्तर दक्षिण और दक्षिण कोना पीले रंग का है तो यह आपके परिवार के सदस्यों को एक नई शक्ति से भर देने में सहायक बनेगा।

कमरे में लाल रंग

क्या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को किडनी, सर्दी खांसी आदि की बीमारी है तो उनके कमरे का रंग लाल करवा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह लाल रंग मरीज को एक नई उर्जा देती है।

कमरे में सफेद रंग

बात अगर सफेद रंग की करें तो यह शांति का प्रतीक माना जाता हैं। कोशिश करें कि आप घर के खंभों को सफेद रंग ही करवाएं। यह सफेद रंग ही घर का वातावरण और तापमान को अच्छा बनाए रखने में मदद करता हैं।

कमरे में हरा रंग

आपने नोटिस किया होगा कि अधिकतर अस्पतालों में हरा रंग ज़रूर होता है। कहते हैं हरा रंग सेहत को दुरस्त करने के लिए माना जाता हैं। आपने घर के जिस हिस्से को भी पढ़ाई का स्थान बना रखा है या फिर पढ़ाई वाले कमरे को हरे रंग में करवा दें, इससे आपको फायदा ज़रूर मिलेगा। बता दें कि हरे रंग से हमेशा सकारात्मक उर्जा आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *