कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने बताए थे खुश रहने के ये 3 आसान उपाय

जीवन में हर कोई प्रसन्न रहना चाहता है, परेशान रहने वाले लोगों के साथ कोई रहना नहीं चाहता है। कई लोग बहुत ही खुश रहते हैं उनकी आदतों और मानसिकता को जानने में हम अपना बहुत समय व्यर्थ करते हैं।

हम अपने दिनभर में ऐसी कई गलतियां करते हैं जिनके कारण हमारी खुशियां नष्ट हो जाती हैं। खुश रहने वाले लोग उन गलतियों को करने से बचते हैं और अपने दिन भर के काम को परफेक्शन के साथ करते हैं।

भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की भूमि पर अर्जुन को कर्म और धर्म का पाठ पढ़ाया था। इसके बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। गीता मेंं मानव जाति से जुड़े सभी बातें बताई गई हैं।

आलोचना

खुश रहने वाले लोग किसी की आलोचना नहीं करते हैं। उनका मानना होता है कि इस तरह वो अपनी ही खुशियों को नष्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका स्वभाव बहुत ही निम्र होता है और अपने साथ वो दूसरों की खुशियों का ध्यान भी रखते हैं।

तुलना

संतुष्ट लोग ही अपने जीवन में खुश रह पाते हैं। उनके पास जितना होता है वो उसका ही आभार व्यक्त करते हैं। अपने जीवन से दूसरों के जीवन की तुलना करना उन्हें पसंद नहीं होता है।

शिकायत

हर बात को लेकर शिकायत करना एक ऐसा लक्षण माना जाता है जो आपका ध्यान केंद्रित नहीं होने देता है। इससे आप जिंदगी में वो सब नहीं पा सकते हैं जिसे पाने की इच्छा करते हैं। खुशमिजाज लोग इस बात को अच्छे से समझते हैं कि शिकायत करना किसी बात का हल नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *