कौन सा दोपहिया वाहन शहर के ट्रैफिक में इस्तेमाल करना बेहतर है?

1.हीरो स्पलेंडर प्लस इसकी सबसे बड़ी विशेषता की माइलेज है जिसके वजह से यह सबसे ज्यादा बिकनेवाली बाइक है। इसकी कीमत 54 हजार से शुरू होकर 72 हजार तक जाती है।

हीरो एचएफ डीलक्स इसकी सबसे बड़ी विशेषता आसान हैंडलिंग है और यह माइलेज भी अच्छा देती है। इसकी कीमत 48 हजार से शुरू होकर 65 हजार तक जाती है।

हीरो सुपर स्पलेंडर 125cc की यह बाइक शौकीनों की पसंद है। इसमें आपको बढ़िया रोड ग्रीप बढ़िया हैंडलिंग शानदार ग्राफिक्स मिलते है जो आपकी राइड बहुत ही आसान बना देते हैं। इसकी कीमत 65 हजार से शुरू होकर 84 हजार तक जाती है।

हीरो पैशन प्रो देखने में काफी स्टाइलिश यह 114cc की बाइक काफी जानदार और आराम की सवारी देती है। इसकी कीमत 65 हजार से शुरू होकर 69 हजार तक जाती है।

हीरो ग्लैमर हीरो की सबसे स्टाइलिश बाइक्स में से एक यह बाइक काफी बढ़िया रोड ग्रिप स्मूथ राइड के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 70 हजार से शुरू होकर 92 हजार तक जाती है।

होंडा सीडी110 दैनिक कार्यों के लिए यह 110cc की बाइक दूसरी सबसे उपयुक्त बाइक है। भले ही इसकी माइलेज दूसरों से कम है लेकिन इसकी शानदार राइड क्वालिटी बढ़िया रोड ग्रिप इसे काफी बढ़िया बाइक बनाती है। इसकी कीमत 65 हजार से शुरू होकर 70 हजार तक जाती है।

होंडा Sp 125 देखने में काफी स्टाइलिश लुक वाली यह बाइक अपने बढ़िया रोड ग्रिप शानदार हैंडलिंग स्मूथ राइड के लिए जानी जाती है। थोड़ी ही महंगी जरूर है यह बाइक पर सारी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इसकी कीमत ज्यादा नहीं लगती। इसकी कीमत 83 हजार से शुरू होकर 98 हजार तक जाती है।

होंडा लीवो होंडा की यह बाइक काफी अच्छी आरामदायक राइड मजबूत रोड ग्रिप के लिए जानी जाती है। 110 cc की यह बाइक अपने बढ़िया ग्राफिक्स के लिए भी जानी जाती है। इसकी कीमत 70 हजार से शुरू होकर 75 हजार तक जाती है।

बजाज CT 100 बजाज की यह बाइक अपने माइलेज के दम पर जानी जाती है। कंपनी के अनुसार यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली दोपहिया गाड़ी है। इसकी कीमत 45 हजार से शुरू होकर 55 हजार तक जाती है।

बजाज प्लेटिना 125cc की बाइक काफी अच्छी है। रोजमर्रा के कामों के लिए यह बाइक काफी अच्छी मानी जाती है।साथ ही इसका माइलेज भी काफी बढ़िया है। इसकी कीमत 60 हजार से शुरू होकर 68 हजार तक जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *