क्या आपको पता है कि कलयुग के अंत में क्या होगा?

कलयुग को लेकर हर व्यक्ति के दिमाग में कई तरह की बातें आती हैं। कहते हैं जब इस दुनिया में पाप अपने चरम पर पहुंच जाएगा तब धरती पर जलजला आएगा और देखते ही देखते सारी पृथ्वी तबाह हो जायेगी । आप जानना चाहते हैं कि कलयुग के अंत में क्या होगा ? तो आईये हम आपको बताते हैं कुछ संभव परिणाम ।

कम हो जायेगी मनुष्य की आयु –

माना जाता है कि कलियुग के अंत में मनुष्य की उम्र केवल 20 साल ही रह जायेगी। 16 साल की उम्र में लोग बूढ़े होने शुरू हो जायेंगे और 20 साल तक पहुंचते – पहुंचते उनकी मृत्यु हो जायेगी।

बीते हुए कुछ शताब्दियों के आधार पर आप देख ही रहे है मनुष्य का स्वाथ्य और उम्र कम ही हुई है और आज कल बच्चे समय से पहले ही परिपक्क हो रहे हैं। हिंदू धर्म के अनेक ग्रंथों में इस बात का वर्णन किया गया है। कलयुग के आखरी चरण में लोगों की उम्र लगातार घटती रहेगी और बहुत ही कम उम्र में मौत आ जायेगी।

कलियुग में ऐसा समय आएगा जब स्त्री और पुरुष , दोनों ही अधर्मी हो जाएंगी । स्त्रियां पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देगी और पुरुष भी ऐसा ही करेंगे ।

पानी से नहीं बल्कि गर्मी से होगा विनाश –

कई ग्रंथों के अनुसार धरती का विनाश पानी से नहीं बल्कि गर्मी से होगा। धरती का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि सातों समुद्र और नदियां सूख जाएंगी। संवर्तक नाम की गर्मी पृथ्वी को तबाह कर देगी और लोग इस गर्मी से भस्म हो जाएंगे। वैसे तो हर ग्रंथ में अलग – अलग बातें लिखी गयी हैं। पर एक बात का वर्णन सभी ग्रंथों में किया गया है कि पृथ्वी का विनाश निश्चित है। कलयुग के अंत में महाप्रलय आना निश्चिजाएंगे।

प्राकृतिक आपदाएं और महाप्रलय आएगी –

धीरे धीरे कलयुग की तरफ बढ़ने पर महाप्रलय नज़दीक आ जाएगा। इस बात का वर्णन गीता और महाभारत में भी किया गया है। बहुत लंबे समय तक सूखा पड़ेगा और बाद में मूसलाधार बारिश होगी।

बारिश इतनी ज़्यादा होगी कि धरती जलमग्न हो जायेगी और इसी बारिश और बाढ़ में लोग डूबकर मर जायेंगे। कलयुग के अंत में इतना भयंकर भूकंप और तूफ़ान आएगा कि इंसानों और जानवरों का नामोनिशां मिट जाएगा। एक साथ 12 सूरज निकलेंगे जिसकी गर्मी से धरती सूख जायेगी ।

मनुष्य मांसाहारी और धीरे धीरे नरभक्षी हो जायेगा –

कलयुग का अंत आते – आते धरती पर कुछ भी उगना मुश्किल या फिर बंद हो जाएगा। इसलिए सारे लोग मांसाहारी हो जाएंगे। उन्हें मांस – मछली खाकर ही अपना जीवन गुज़ारना होगा। गाय – भैंस दूध देना बंद कर देगी जिसकी वजह से उन्हें बकरी का दूध पीना पड़ेगा। इतना ही नहीं , पेड़ों में फल – फूल भी लगने बंद हो जाएंगे। इंसान धीरे – धीरे नरभक्षी हो जाएगा ।

बीते हुए कुछ शताब्दियों के आधार पर आप देख ही रहे है मनुष्य का स्वाथ्य और उम्र कम ही हुई है और आज कल बच्चे समय से पहले ही परिपक्क हो रहे हैं। हिंदू धर्म के अनेक ग्रंथों में इस बात का वर्णन किया गया है। कलयुग के आखरी चरण में लोगों की उम्र लगातार घटती रहेगी और बहुत ही कम उम्र में मौत आ जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *