चंद्रमा पर उगाए जाने वाले पहले पौधे का नाम क्या है?
पहली बार चाँद पर कपास का पौधा उगाया गया था । इसे चीन ने उगाया था । चीन का चैंगे-4 मिशन 3 जनवरी,2019 को चंद्रमा पर पहुंचा। इसके मून लैंडर के जरिए कपास और आलू के बीज भेजे गए थे।
मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की भौगोलिक स्थिति का अध्ययन करना था।
पौधे सील किए हुए 18 सेमी लंबे, 3 किलो के कंटेनर में उगाए गए थे।कंटेनर के भीतर हवा,पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई थी। साथ ही तापमान को नियंत्रित रखा गया क्योंकि चांद पर तापमान में अंतर -173C से 100C के बीच होता है।
परन्तु चाँद पर वह पौधा ठीक से साँस नहीं ले पाया और नष्ट हो गया । यह दिन की रौशनी में तो जिन्दा रहा मगर रात में 170 डिग्री के गिरते तापमान की ठण्ड को सहन नहीं कर पाया और मर गया।