Rahul Gandhi slams defense minister on China border dispute, asked this question

चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री पर किया कटाक्ष, पूछा यह सवाल

चीन सीमा विवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार के मंत्री को निशाने पर ले रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधने के बाद आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर पलटवार किया है। राहुल ने पूछा- ‘रक्षा मंत्री का हाथ पर टिप्पणी करना खत्म हो जाए, तो वह इस सवाल का जवाब दे सकते हैं-क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है?’ दरअसल सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा को लेकर कहा था कि सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, छह जून को सैन्य स्तर पर वार्ता हुई है। हम किसी भी देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को न चोट पहुंचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे। वहीं आज राहुल सवाल पूछ रहे हैं कि भारत-चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *