चुड़ैल से मिलना है? तो बोलिए ये तीन शब्द ,सावधान हम आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं देते

यह कहानी एक चुड़ैल के बारे में है। जिसका नाम Bloody Mary है। वैसे तो हम लोग फिल्मों और कहानियों में भूतों, चुड़ैलों को देखते है पर ये कहानी नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है।

Bloody mary नाम की इस चुड़ैल ने यूरोप देश में अपने ख़ौफ का आतंक मचा रखा था। पहले ज़माने में यूरोप देश में एक प्रथा होती थी। एक कुँवारी लड़की को अंधेरे में हाथ में एक शीशा लेना होता था और दूसरे हाथ में एक मोमबत्ती लेनी होती थी। उस शीशे और मोमबत्ती को ले कर सीढियों पर उल्टा चलना होता था। सीढियों पर उल्टा चलते वक़्त उस लड़की को अपने शीशे में देखना होता था।

माना जाता था कि इस प्रक्रिया के वक़्त लड़की को उस शीशे में अपने होने वाले पति का चेहरा दिखता था। जिससे ये माना जाता था कि उसका विवाह और जीवन अच्छा रहेगा। अगर इसी प्रक्रिया में किसी लड़की को कोई कंकाल या खून से लथपथ कोई व्यक्ति दिखता तो माना जाता था कि विवाह से पहले ही उसके पति या उस लड़की की मौत हो जाएगी। जो कि बहुत बुरा संकेत माना जाता था।

लेकिन विवाह करने से पहले यूरोप में इस प्रथा को अवश्य करना होता था। कहा जाता है कि एक Marry नाम की लड़की भी इसी प्रथा से गुजरी। परंतु उसको अपने शीशे में एक कंकाल दिख गया वो समझ गई की उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसी दुःख में उसने अपनी जान दे दी थी। सबसे अनोखी बात ये है कि आप इस चुड़ैल को आज भी अपने सामने बुला सकते है।

अगर आज भी कोई रात के 3 बजे, जिस वक्त को भूतों और प्रेतों का समय कहा जाता है, उस वक़्त कोई शीशे के सामने खड़ा हो जाए और हाथ में एक मोमबत्ती ले कर शीशे में देखते हुए तीन बार bloody mary कहेगा तो उसकी आत्मा आपको शीशे में दिखने लगती है। बहुत लोग कहते है कि उन्होंने भी bloody mary को दखने के लिए ऐसा किया और उनको शीशे में खून से लथपथ एक भयानक चुड़ैल दिखी।

बहुत से लोगों के साथ ये बुरी घटना घट चुकी है। अगर आप ये सोच रहे है कि क्यों न हम भी ऐसा करने की सोचें तो हम आपको ऐसा करने के लिए मना करेंगे। ये तो हमें नहीं पता कि ये बात सच है कि नहीं, लेकिन science इसको दिमाग का धोखा मानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *