जानिए अगर होने वाली बीवी तोतली हो तो क्या उससे शादी करनी चाहिए?
पहले एक सच्ची घटना बताता हूं, फिर एक झूठी बताऊंगा।
10-15 साल पहले मेरा एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी था। रिटायरमेंट की कगार पर था। एक दिन ऑफिस आया तो चेहरे पर चोट के निशान थे। मैंने पूछा तो बताया कि गिर गया था। मैंने भी ध्यान नहीं दिया क्योंकि उसे पीने की आदत थी।
बाद में पता चला कि घर पर बच्चों ने ही पीट दिया है। उसकी पत्नी गूंगी थी। स्थानीय बाजार में जिस औरत के पास शराब पीता था उसी से अफेयर हो गया था। वह शराब बेचने वाली औरत भी गूंगी थी।
मुझे बात अजीब लगी। ऐसा हो सकता है कि पत्नी की एक कमी के कारण वह किसी अन्य के प्रति आकर्षित हुआ हो। परन्तु दूसरी महिला भी गूंगी ही थी।
फिर समझ आया पत्नी का गूंगी होना ही उसे अपनी पत्नी में सबसे अच्छी बात लगी होगी। दूसरी मिली तो लगा होगा लॉटरी निकल गई।
हो सकता है पत्नी का गूंगी होना अथवा बोलने के किसी भी समस्या का होना, गुण हो अवगुण नहीं।
अब आते हैं कि क्या लड़की किसी तोतले या हकले से शादी करेगी?
मैं किसी दोस्त के साथ लड़की देखने गया था। दोस्त ना तोतला था ना हकला। शादी नहीं करनी थी तो हकलाने लगा।
लड़की ने पूछा, हर समय हकलाते हो?
लड़का कुछ ना बोला। मैंने बात संभालने की कोशिश की,
“जी हर समय नहीं हकलाता, सिर्फ बोलते समय हकलाता है”
रिश्ता टूट गया।