जानिए क्रिकेट में मैक्स जोन नियम क्या था?
यह न्यूजीलैंड वालों का अपना क्रिकेट है। देश के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो की यह देन है। क्रिकेट का यह सबसे छोटा संस्करण है। दो टीम, उनकी दो-दोन पारियाँ, हर पारी 10 ओवरों की, यह इसके मूलभूत नियम है।
और कुछ नियम इस प्रकार –
नो-बॉल और उस के बाद डाली गयी गेंद पर बल्लेबाज आउट करार नहीं दिया जाता।
वाईड गेंद के लिए दो रन मिलते है।
एक मैच में गेंदबाज चार से ज़्यादा ओवर नही फेंक सकता। दोनो पारिंयो को मिलकर यह चार ओवरों की मर्यादा है।
पहले कुछ मैचों में तीन के बजाय चार स्टंपों का इस्तेमाल किया गया।
मैदान समलंब वर्ग होता है। जिसकी दो बाजूएं समानांतर होती है। उसे ट्रैपेझॉइड कहते है।