जानिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला त्योहार कौन सा है?

दुनिया भर में त्योहार सब मनाते है। कुछ के त्योहार अलग होते है। कुछ के त्योहार मनाने का तरीका अलग होता है।

  • दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाते है जो ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  • दुनिया भर के देश अपने हिसाब से नए साल का जश्न मनाते है, जब उनका नया साल शुरू होता है।
  • ईद, होली, दीवालीलोहड़ी भी मुख्य त्योहार है जो प्रायः सभी देशों में मनाए जाते है। ( विश्व में कहीं भी इन त्योहारों से संबंधित लोग निवास करते है, वहां ये त्यौहार मनाए ही जाते है, इसके अलावा विदेशी भी हमारे त्यौहार पसंद करते है। वह भी मनाते है और बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लेते है)
  • कृष्णा और राम को मानने वाले जन्माष्टमी और राम नवमी भी मनाते है।
  • हमेशा हर देश में किसी ना किसी रूप में युद्ध हुए है।वह अपनी आजादी त्योहार के रूप में मनाते है।हर देश के लोग अपने शहीद हुए लोगो के लिए, पूरा समूह पुष्प अर्पित करता है या कैंडल मार्च करता है या फिर पूरा समूह कैंडल जलाता है हालांकि ये त्योहार नहीं होता है।लोग शोक में डूबते है फिर भी एक शहीद दिवस पूरा देश एक जुट होकर मनाता है।

फूल कई देशों की स्थानीय संस्कृति का हिस्सा रहे है और इनके अस्तित्व का शुक्रिया अदा करने के लिए विश्व भर में फूलों से जुड़े कई त्योहार मनाए जाते है।

फूलों से जुड़े त्योहारों में कई तरह की पुष्प प्रदर्शनियां लगाई जाती है, इन उत्सवों के जरिए स्थानीय लोग और विदेशी पर्यटक स्थानीय संस्कृति के साथ साथ त्यौहारों के अनुभव का भी आनंद लेते है।

कहते है पृथ्वी फूलों के रूप में हंसती है यानि फूल हमारी पृथ्वी की खुशी को दर्शाते है।

इंसानों के जीवन में फूलों के इस महत्व को समझा जा सकता है, इन्सान अपनी भावनाओं के इज़हार में फूलों का इस्तेमाल करता है।

विश्व भर में मनाए जाने वाले ” फूल महोत्सव” के नाम इस तरह है।

फ्लॉवर कालीन, ब्रसेल्स, बेल्जियम

बेल्जियम के ब्रसेल्स फ्लॉवर कालीन महोत्सव विश्व भर के सबसे बेहतरीन फूल महोत्सवों में से एक माना जाता है। ये साल में दो बार मनाया जाता है।

इस महोत्सव में फूलों को परेड की बजाय, शहर के कुछ खास सड़कों को फूलों का कालीन बनाकर सजाया जाता है।

शहर के मुख्य हॉल से, शहर के आस पास के स्थानों को फूलों से सजाया जाता है, दूर दूर से पर्यटक इन खूबसूरत फूलों को देखने के लिए ब्रसेल्स आते है।

चियांग माई फूल महोत्सव, थाईलैंड।

थाईलैंड का ये लोकप्रिय फूलों का त्योहार फरवरी के आखरी सप्ताह में मनाया जाता है। इस त्योहार में इस्तेमाल होने वाले फूल कई बगीचों से लाए जाते है। जिसमे स्थानीय जगहों पर मिलने वाले फूल और गुलाब शामिल होते है और इस त्यौहार में फूलों से सजी झाकियों के साथ संगीत और नाच गाना भी शामिल होता है।

गुलाब परेड, कैलिफोर्निया, U S A

अमेरिका के कैलिफोर्निया के ” पैसिडोना” शहर में एक जनवरी को नया साल मनाने के लिए, फूलों को झांकी निकाली जाती है।ये नया साल पहली बार १८९० में मनाया गया था। ” पैसिडोना” में मनाए जाने वाला त्योहार, विश्व में मनाएं जाने वाले, फूलों के त्योहारों में पांचवें स्थान पर आता है। इस त्योहार पर और भी कई तरह के आयोजन होते है।” फूल परेड” त्योहार का मुख्य आकर्षण होता है।

इस परेड में ४०_५० फूलों से बने फ्लैट होते है, जिसमे राजा रानी, चित्र सब कुछ फूलों से बने होते है। इस परेड में सात मिलियन लोग हिस्सा ले चुके है।

७० मिलियन से अधिक लोग इसे टीवी पर देखकर इसका आनंद उठाते है।

हनामी महोत्सव, जापान।

जापान को चेरी के फूलों का देश कहा जाता है। मार्च से अप्रैल तक जापान को चेरी के फूलों से सजाया जाता है। उस समय यहां के हर क्षेत्र को चेरी के सफेद, गुलाबी, और लाल रंग के फूलों से ढक देते है।इस समय जापान में हर जगह चेरी देखने को मिलती है।

लगभग १३ शताब्दी तक जापानी इस फूल पर आधारित कई त्योहार मना चुका है। जिसमे ” हनामी महोत्सव” मुख्य है। यह त्यौहार हर साल मार्च से अप्रैल तक जारी रहता है।

चेरी का फूल कुछ हफ्तों के लिए ही खिलता है। यह समय जापानी के लिए अहम होता है, और किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं होता है।

यहां स्थानीय और पर्यटक दोनों फूलों की खूबसूरती निहारने के लिए सड़कों, पार्कों, और महत्वपूर्ण जगहों पर इकट्ठे होते है और कुछ लोग चेरी से लदे पेड़ के नीचे पिकनिक मनाते है।

फ्लोरबुड त्योहार, कैनबरा, आस्ट्रेलिया।

यह त्यौहार आस्ट्रेलिया में बसंत का जश्न मनाने वाले सब त्योहारों में से एक है।जो सितंबर से मध्य अक्टूबर तक प्रत्येक वर्ष कई तरह की थीम साथ मनाया जाता है।

त्योहारों में विविध पुष्पा प्रदर्शनी कार्यकर्म, मूर्तियों के साथ फूलों की प्रदर्शनी, संगीत प्रदर्शन आदि त्योहार की शोभा बढ़ाते है।

बटाला डी फ्लोरस, वालेसिया, स्पेन।

स्पेन के वालेसिया में हर साल जुलाई के आखरी सप्ताह रविवार को ” बटाला डी फ्लोरस” फूलों का त्यौहार आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य आकर्षण फूलों की झांकी है। जिसे स्थानीय भाषा में ” पाजो डे ला अलेमेडा” कहा जाता है। इस त्योहार पर यहां के युवा परंपरागत पोशाक और फलदाई आभूषण पहनकर शहर के विभिन्न स्थानों पर वनस्पतियां देखने जाते हैं।

सड़कों में खड़े लोग परेड में हिस्सा लेने वालों के ऊपर “”फ्लोटिला” फेंकते है

कनाडाई ट्युलिप फेस्टिवल ओटावा, कनाडा।

विश्व का सबसे बड़ा ट्यूलिप त्यौहार कनाडाई ट्यूलिप त्योहार है। ये त्यौहार हर साल कनाडा की राजधानी ” ओटावा” में आयोजित किया जाता है। इस त्यौहार की शुरुआत १९५३ में हुई थी।

इस उत्सव का एक इतिहास है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान डच राजकुमारी ” जूलियाना” ने डच शाही परिवार की सुरक्षा के लिए कनाडाई सरकार को एक मिलियन ट्युलिप बीज दान किया था, तब से ट्युलिप फूलों को खेती और लोकप्रियता कनाडा में बढ़ी।

उसके बाद इस फूल का दुनिया के सबसे बड़े ” ट्युलिप महोत्सव” के आस पास केंद्रित किया जाता है।

इस त्यौहार के अवसर पर शहर के चुने हुए पार्कों को एक विशाल ट्युलिप फूल से सजाया जाता है और इस अवसर पर, संगीत कार्यक्रम, खाना बनाने की प्रतियोगिताएं और कभी कभी खेल आयोजित किए जाते है।

फूल महोत्सव, मैडलिन, कोलंबिया

यह त्योहार ” मैडलिन” शहर के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ये पूरे शहर के आस पास आयोजित किया जाता है। जिसकी शुरुआत पहली बार १९५७ में हुई। इस त्यौहार के आयोजन के पीछे मुख्य मकसद कोलंबिया के ” फूल उद्योग” का सम्मान करना है।

मई में आयोजित ये त्यौहार हफ्ते भर चलता है। कोलंबिया की आजादी के बाद से १९५८ में ये त्यौहार मई की बजाय अगस्त में आयोजित किया गया था।

ये त्यौहार फूलों के रंगीन जुलूस से घिरा हुआ है। स्थानीय लोग और पर्यटक अपनी पीठ पर रंगीन फूलों का बैग रखते है और परेड करते हैं।

ये त्यौहार गुलामी से आजादी के लिए प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

यहां ऐसी मान्यता है कि कोलंबिया में गुलाम अपने स्वामी को अपने कंधे पर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया करते थे। यही कारण है कि फूल महोत्सव के दौरान अपने कंधों पर फूलों का बोझ उठाकर वह लोग गुलामी से मिली आजादी का जश्न मनाते है।

दूसरे त्यौहारों के साथ साथ, फूल महोत्सव त्यौहार के रूप में लगभग ज्यादातर देशों में मनाए जाते है।

कार्निवाल

कार्निवाल भी एक त्यौहार है, जिसे पारंपरिक रूप में “रोमन कैथोलिक” में आयोजित किया जाता है।

ये उत्सव का एक मौसम है। जो लेंट से ठीक पहले पड़ता है, मुख्य त्यौहार आम तौर पर फरवरी के दौरान होते है। कार्निवाल में आम तौर पर सार्वजनिक समारोह या परेड शामिल होती है। जिसमे सर्कस के मुखोटे और सार्वजनिक पार्टियां होती है। समारोह के दौरान लोग सजते संवारते है या बहुरूपिया बनते है।

पूर्वी रूढ़ीवादी समाजों में भी ” प्रोटेस्टेंट” क्षेत्रों में आम तौर पर कार्निवाल समारोह नहीं होते, बल्कि कुछ संशोधित परंपराएं है जैसे कि “डेनिश कार्निवाल” या अन्य शुरू “श्रोव ट्यूजडे’ कार्यक्रम “ब्राजिलाई, कार्निवाल’ आज एक सर्वाधिक प्रसिद्ध समारोह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *