झड़ते बालो को रोकने के लिए करे ये 7 घरेलु उपचार

बालो का झड़ना एक बहुत गम्भीर समस्या बन गई है आजकल की पीढियों के लिए इसका मुख्य कारण है आजकल का बढ़ता प्रदुषण और तनाव जो की बाल के झड़ने का कारण बन गए है तो आइए हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे देते है जिससे आप अपने टूटते बालो को बचा सके।

गुडहल की पत्तियाँ
गुड़हल की पत्तियां का इस्तमाल करने से यह बालो को प्राकृतिक चमक देती हैं।
इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
बाल असमय सफेद नहीं होते।
बालों का झड़ना भी बंद होता है।
रुसी भी दूर होती है।

नारियल का तेल
बालों के लिए नारियल का तेल बहुत ही अच्छा होता है।
नारियल के दूध में प्रोटीन और आयरन होता है जो बालों के लिए बहुत फायेदे मंद होता है और बालो को झड़ने से रोकता है।
नारियल का तेल बालों के जड़ो को मजबूती प्रदान करता है।

मेहँदी से लाभ
यदि मेहँदी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाया जाये तो यह बालों को मजबूती प्रदान करता है।

आंवले से लाभ
बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए आंवला सबसे अच्छा उपचार है।
इसमें विटामिन c प्रचुर मात्रा में होते हैं।
आंवले को इस्तेमाल तो कर ही सकते हैं साथ ही इसका नियमित रूप से सेवन करने पर भी लाभ मिलता है।

अंडे से लाभ
अंडा सल्फर का अच्छा स्त्रोत होता है।
अंडे में प्रोटीन और मिनरल के साथ जिन्क होता है।
यह बालों के विकास के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

मैथी से लाभ
रात में मैथी के दानो को पानी में भिगो देना चाहिए।
सुबह पीसकर बालों पर लगा लीजिए।
ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बाल झड़ना रुक जाते हैं।

प्याज का रस
प्याज को पिस कर उसका रस निकाल कर बालो में लगाया जाये तो बाल घने होते है।
प्याज का रस लगाने से बाल काले रहते है और टूटे हुए बाल भी दुबारा उगते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *