ट्रांसफार्मर से निकले न्यूट्रल वायर को अर्थ क्यों किया जाता है? यदि न्यूट्रल को अर्थ ना करें, तो क्या होगा?
हमारे देश में विद्युत आपूर्ति 220 वोल्ट की जाती है। यानि फेज व न्यूट्रल के मध्य के विभवान्तर को नापा जाय तो यह 220 वोल्ट होना चाहिए।
फेज में करेंट बहती है तथा विद्युत सर्किट पूरा करने के लिए न्यूट्रल से करेंट वापस आती है। ऐसा होने से कभी-कभी न्यूट्रल मे विभव (Potential) रह जाता है। तब फैज व न्यूट्रल का विभवान्तर 220 वोल्ट से कम हो जाता है। यदि न्यूट्रल को अर्थ कर दिया जाये तो विभवान्तर पुनः 220 वोल्ट हो जाता है। क्योंकि तब न्यूट्रल में विभव शून्य हो जाता है।
अतः विभवान्तर की इस स्थिति को बनाये रखने के लिए ट्रांसफार्मर के न्यूट्रल को अर्थ कर दिया जाता है।