ट्रिपल मर्डर: UP के कासगंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार को बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे।
ये मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के होडलपुर का है। मृतकों में जौहरी के दो बेट प्रेम सिंह और पप्पू व रुद्र प्रताप है। घटना में प्रेम सिंह के
दो बेटे गुड्डू और प्रमोद घायल हैं, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
वहीं कासगंज ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इन्हीं 8 आरोपियों ने निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया था। अलीगढ़ रेंज के आईजी ने इस बात की पुष्टि की है कि हत्याकांड की वजह पुरानी रंजिश है।
ये बात सामने आई है कि दोनों पक्षों में पिछले साल भी कुछ विवाद हुआ था और एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। ये विवाद मर्डर का था, जिसमें
एक पक्ष के कुछ लोगों को जेल भी हुई थी। यही वजह से रंजिश की ये घटना इन हालात तक पहुंच गई। वहीं कासगंज ट्रपल मर्डर पर
अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है।