दुनिया के सबसे ज्यादा खौफनाक खेल, जो आपकी जान भी ले सकते है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट आत्मरक्षा की ही एक विधा है जिसमें सांस पर नियंत्रण, अनुशासन तथा एकाग्रता द्वारा स्टूडेंट्स को दांव-पेंच स्टाइल तथा आघात पहुंचाने की कला सिखाई जाती है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट सीखकर न सिर्फ आत्मरक्षा की जा सकती है, बल्कि इसे करियर विकल्प भी चुना जा सकता है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट एक ऐसा खतरनाक खेल है जिसमें सभी प्रकार के मार्शल आर्ट तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। मिक्सड मार्शल आर्ट खेल अमरीका, ब्राजील जैसे देशों में बहुत लोकप्रिय है. यह खेल अब तक कई लोगों की जान ले चुका हैं।

बुलफाइटिंग को दुनिया का सबसे खतरनाक और हिंसक खेल माना जाता है। लाल रंग देखकर सांड भड़क जाते है। भड़कने का कारण लाल रंग के कपड़े को हिलाए जाने का तरीका होता है। जिस तरह से उसे ‍सांड के सामने लगातार हिलाया जाता है उससे वह भड़क उठता है और हिलाने वाले व्यक्ति की ओर दौड़ पड़ता है। इस खेल ने कई लोगों की जान ले ली।

लोगों को रोमांच चखने के लिए अलग,अनोखी, नई-नई चीज़ें को करने का शौक़ होता है। बेस जंपिंग ने हाल ही में रोमांच के दीवानों के बीच अपनी जगह बनाई है। जिसमें व्यक्ति किसी ऊंचे पहाड़ से नीचे कूदता है और गिरने से बचने के लिए पैराशूट का प्रयोग करता है। यह खेल सबसे खतरनाक खेलों में शुमार है और कई देशों ने तो इसके ऊपर प्रतिबंध भी लगाया हुआ है। जिसमे अमेरिका भी शामिल है। बेस जंपिंग से ना सिर्फ आपके शरीर में एड्रेनालाईन इफेक्ट आता है। बल्कि यह स्पोर्ट्स आपको अपने डर पर काबू पाने और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आने में भी मदद करता है। लेकिन यह बहुत खतरनाक भी हो सकता है।

पर्वतारोहण यानी पहाड़ों पर चढ़ना, दुनिया में सबसे रोमांचक खेलों में से एक है। एक पर्वत को पूरा माप करने की भावना अद्भुत होती है। जब पर्वतारोही कठिन परीक्षाओं और कष्टों के बाद अपने चोटी के ऊपर खड़े होते हैं तो पहाड़ों में एक अजीब आकर्षण आ जाता है। हरियाली, बर्फ, फूल, वनस्पति और जीव, और स्प्रिंग्स एक तमाशा पेश करते हैं जो बार-बार सांस लेने पर और अद्भुत लगता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *