दुनिया में कौन सी जगह है जो सुसाइड करने के लिए मशहूर है? जानिए

हर साल दुनिया में लाखों लोग आत्महत्या करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दुनिया में आत्महत्या करने के लिए सबसे अधिक बदनाम माना जाता है।

इनमें से ज्यादातर जगहें ऐसी हैं जहां लोग कूदकर अपनी जान दे देते हैं। यहां से सुसाइड की कोशिश करने के बाद बचने की संभावना बेहद कम बताई जाती है। हालांकि इसको लेकर लगातार डिबेट चलते रहते हैं कि इन जगहों पर ही सबसे अधिक लोग सुसाइड करने क्यों आते हैं। माना यह भी जाता है कि यहां आकर सुसाइड करने वाले की सोच घर में बंद होकर सुसाइड करने वाले से अलग होती है।

नैनजिंग यांगजे रिवर ब्रिज, चीन
चीन में स्थित नैनजिंग यांगजे रिवर ब्रिज को भी सबसे बदनाम सुसाइट प्वाइंट्स में शामिल किया गया है। इस ब्रिज पर कार और ट्रेन के लिए दो डेक हैं। यह 1968 में बना था और करीब 47 सालों में यहां 2 हजार लोगों ने जान दे दी।

हालांकि सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां हर साल करीब 100 से 200 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया भी गया। इस ब्रिज की रिवर से हाइट 200 फीट है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक कई बार दूर से लोग यहां आत्महत्या के लिए आते हैं।

गोल्डेन गेट ब्रिज, सेन फ्रांसिस्को, यूएस
गोल्डेन गेट ब्रिज को खूबसूरत ब्रिज में भी गिना जाता है। लेकिन यह भी पॉपुलर सुसाइड स्पॉट रहा है। एक बार तो सेन फ्रांसिस्को के अधिकारियों ने यहां होने वाली आत्महत्याओं का रिकॉर्ड ही रखना बंद कर दियाए क्योंकि उन्हें लगा कि आंकड़ों के सामने आने से सुसाइड करने वाले प्रोत्साहित होते हैं। इस ब्रिज की ऊंचाई 245 फीट है। यहां करीब 1600 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

ओकिगहारा फॉरेस्ट, माउंट फुजी, जापान
सिर्फ 2013 में यहां 105 लोगों के शव मिले थे। 2010 में यहां करीब 200 लोगों ने सुसाइड की कोशिश की जिसमें 54 सफल रहे। ये जंगल इतना दूर और घना है कि अधिकारी भी अक्सर नहीं पहुंच पाते। लेकिन यह माना जाता है कि जब भी यहां जांच की जाएगीए कुछ लोगों के शव जरूर मिलेंगे।

लंदन अंडरग्राउंड
लंदन के अंडरग्राउंड रेल में करीब 100 लोग औसतन हर साल सुसाइड करते हैं। करीब 400 किलोमीटर लंबे रेल लाइन के काफी हिस्से में पब्लिक नहीं जा सकतीए लेकिन कुछ ऐसे स्टेशन हैं जहां पर सुसाइड करना आसान होता है। हालांकिए लंदन अंडरग्राउंड में सुसाइड के प्रयास करने वाले आधे लोग बच भी जाते हैं।

द गैप सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
करीब 100 फीट ऊंची जगह से यहां लोग सुसाइड की कोशिश करते हैं। हर साल औसतन करीब 50 लोग यहां जान देते हैं। यहां सुसाइड करने वालों में ऑस्ट्रेलिया की एक जानी मानी टीवी न्यूज एंकर चारमैने ड्रैगन भी शामिल रही है।

नियाग्रा फॉल्स
कनाडा और अमेरिका की सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल्स करीब 165 फीट गहरा है। कई लोग यहां दुर्घटना की वजह से भी मारे गए हैं। 1856 से 1995 के बीच यहां करीब 2780 सुसाइड हुए हैंए जबकि अभी भी औसतन हर साल 25 लोग यहां अपनी जान देते हैं।

बीची हेड इंग्लैंड
इसकी ऊंचाई 500 फीट है। चसंदमजकमंकसलण्बवउ के मुताबिकए यहां हर साल औसतन 20 लोग अपनी जान दे देते हैं। कई लोगों ने यहां कूद कर जान दी हैए तो कई कार चलाते हुए भी सुसाइड कर चुके हैं।

न्यूयॉर्क स्काईलाइन
दूसरे अमेरिकी शहरों के मुकाबले न्यूयॉर्क में ऊंची इमारतों से कूद कर जान देने का आंकड़ा 10 गुना अधिक माना जाता है। न्यूयॉर्क में होने वाले सभी सुसाइड में भी ऊंची इमारतों से कूदकर जान देने का आंकड़ा अधिक है और करीब 20 फीसदी बताया जाता है। 2008 तक करीब 30 सालों में यहां 5 हजार लोगों ने कूदकर जान दे दी। कई घरों की ऊंचाई 1000 फीट तक होती है।

बॉस्फोरस ब्रिजए इस्तांबुलए तुर्की
यह ब्रिज एशिया और यूरोप को जोड़ता है। 210 फीट ऊंचे ब्रिज से कूदने पर बचने की संभावना सिर्फ 3 फीसदी होती है। यह 1973 में बना था। हालांकिए अधिकारियों ने सुसाइड रोकने के लिए इस ब्रिज को पैदल पार करने पर रोक लगा दी थी।

लेकिन कई लोग टैक्सी से आते थे और बीच में ब्रिज पर उतरकर सुसाइड की कोशिश करते थे। आधिकारिक तौर पर यहां सुसाइड करने वाले का आंकड़ा नहीं है।लेकिन कई सौ लोग यहां भी जान दे चुके हैं।

माउंट मिहारा, जापान
यह जापान में सबसे बदनाम सुसाइड प्वाइंट है। दरअसलए माउंट मिहारा एक एक्टिव वोल्कैनो है और यहां दूर.दूर से लोग जान देने आते हैं। हालांकिए अधिकारियों ने वन वे टिकट लेकर यहां आने पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *