दुनिया में पाए जाने वाले 3 सबसे बड़े जानवर

इस दुनिया के जीवो में हमें बहुत अधिक विविधता देखने को मिलती है। जैसे कुछ बहुत छोटे,कुछ बड़े, कुछ अजीब,कुछ अत्यधिक विषैले आदि।जानवरों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो आकार में अत्यंत बड़ी होती है। आओं दुनिया में पायें जाने वाले सबसे बड़े जानवरों में से तीन सबसे बड़े जानवरों के बारे में जानें…

अफ्रीकन हाथी:

अफ्रीकन हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशालकाय प्राणी है जो जमीन पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा जीव भी है। इस हाथी की लंबाई लगभग 7 मीटर तथा वजन 6000 किलो तक हो सकता है। जन्म के समय हाथी का बच्चा करीब 105 किलो का होता है।इस प्रकार अफ्रीकन हाथी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा जंतु है।

कोलोसल स्क्विड:

स्क्विड एक प्रकार का जलीय जीव है जिसकी कई प्रजातियां मिलती है परंतु उनमें कोलोसल स्क्विड सबसे बड़ा होता है। वर्तमान में इसे विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जंतु का दर्जा दिया गया है। इस स्पीड की लंबाई लगभग 12 से 15 मीटर तक हो सकता है । इस जीव की संरचना ऑक्टोपस से काफी मिलती-जुलती है अर्थात इसका शरीर गोल लंबा और अष्टभुजाओं वाला होता है।यह अदभुत जीव अत्यंत गहरे समुद्र में पाए जाते हैं तथा बहुत ही कम तल पर आते हैं |

ब्लू व्हेल:

ब्लू व्हेल समुद्र में पाए जाने वाली एक स्तनधारी जीव है। वर्तमान में इस व्हेल मछली को दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में प्रथम स्थान पर रखा गया है। इस जीव की लंबाई लगभग 30 से 35 मीटर तक हो सकती है तथा इसका औसतन वजन 1,40,000 किलो होता है इस तरह यह दुनिया का सबसे भारी भरकम जंतु भी माना जाता है। ब्लू व्हेल की औसतन उम्र लगभग 80 से 100 साल की होती है। व्हेल की यह प्रजाति हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में पाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *