दो-दो महाद्वीपों में फैले हैं दुनिया के ये देश

आपने- अक्सर -सुना -होगा कि- कुछ -इलाकों -को लेकर दो देशों -के बीच -विवाद है, -पर क्या -आपने कभी ये सुना है कि कोई देश -दो महाद्वीपों पर बसा हुआ है? आज हम आपको बताएंगे ऐसे देशों के बारे में जिनकी सीमाऐं दो महाद्वीपों तक फैली हुई है। उदाहरण के लिए ऐसा सबसे बड़ा देश है रूस, यह दो महाद्वीपों एशिया और यूरोप में फैला हुआ है। रुस की अधिकतर क्षेत्रफल एशिया में आता है, जबकि राजधानी मॉस्को यूरोप में स्थित है। ऐसे बाकि देशों के बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड देखें।

इंडोनेशिया- गणराज्य- दक्षिण पूर्व -एशिया में स्थित हजारों द्वीपों का समूह है। यह -दुनिया का- चौथा सबसे अधिक आबादी -और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। इंडोनेशिया भी एक से ज्यादा महाद्वीपों में फैला हुआ है। इंडोनेशिया का अधिकांश भाग एशिया में है, लेकिन एक बड़ा द्वीप पापुआ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में आता है। पापुआ द्वीप पर पापुआ न्यू गिनी देश भी मौजूद है।

मिस्त्र -दुनिया -की -सबसे -पुरानी सभ्यताओं में से एक है, यह भी दो महाद्वीपों के बीच बसा है। मिस्र का अधिकतर हिस्सा अफ्रीका में पड़ता है, लेकिन मिस्र का शहर सिनाई और एक छोटा हिस्सा एशिया में है। यही वो हिस्सा है जहां उसकी सीमा इजराइल से लगती है और जहां स्वेज नहर निकलती है। इसका क्षेत्रफल 1010000 वर्ग किलोमीटर है और इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्वोत्तर में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया स्थित है।

कजाकिस्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। साल 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में खुद को स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत संघ से अलग हुआ देश कजाकिस्तान का अधिकांश हिस्सा एशिया में है, लेकिन इसका पश्चिमी हिस्से का एक सिरा भौगलिक रूप से यूरोप का हिस्सा है। ये हिस्सा कैस्पियन सागर के पास में है।

तुर्की भी यूरेशिया में स्थित है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतांत्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। तुर्की का सबसे बड़ा शहर इस्तांबुल एशिया और यूरोप दोनों का हिस्सा है, जबकि तुर्की की राजधानी अंकारा एशिया में है। तुर्की यूरोपीय संघ का सदस्य बनने की कोशिश भी करता है। इस देश को यूरोप का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। तुर्की की मुख्य – और राजभाषा तुर्की भाषा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *