नशे की लत लग जाने से हमारे जीवन पर क्या असर पड़ता है, ये जानना बहुत जरूरी है

आप सभी जानते हैं पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई महान हस्तियों का नाम नशे के लिए उपयोग की जाने वाली चीजों के साथ जोड़ा जा रहा है। अब इसमें कितनी सच्चाई है इसकी तो जांच हो ही रही है लेकिन दोस्तों इस देश में या फिर मैं कहूं कि पूरे विश्व में लोग धीरे धीरे नशे का शिकार होते चले जा रहे हैं।

लेकिन दोस्तों इसका अंजाम क्या है और इसके प्रभाव हमारे जीवन पर क्या है हम लोग इन सभी चीजों से अनभिज्ञ हैं तो दोस्त बिना देर किए हुए आज हम आपको बताते हैं कि नशे के कारण लोग किस स्थिति में पहुंच जाते हैं।

दोस्तों एक सच्चाई है इंसान कभी भी खुद के लिए पैदा नहीं होता है, हर एक इंसान के जन्म लेने की वजह कोई ना कोई नेक कार्य होता है। पर दोस्तों ऐसा हमारा अनुभव कहता है कि जो लोग नशे का शिकार हो जाते हैं वह किसी भी चीजों को मोल नहीं देते हैं, नशे की आदतों की वजह से इंसान रिश्ते नातों को पहचानना भूल जाता है।

जो लोग इसके शिकार हो जाते हैं उन लोगों का खुद पर से ही नियंत्रण खो जाता है, जैसे मानो कि अंदर ही अंदर उन्हें एक रोग खा जाता है, जिसके कारण वह लोग ना अपने दिल की सुन सकते हैं और ना ही अपने दिमाग के सुन सकते हैं।जिसके फलस्वरूप काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।

इसके बावजूद जो लोग नशे की लत के शिकार हो जाते हैं उनके जीवन में कभी भी खुशहाली नहीं होती है एक तरफ जहां वो अपने रिश्ते नातों व रिश्तेदारों से दूर होते चले जाते हैं, तो दूसरी तरफ उन लोगों के सेहत भी उनका साथ छोड़ने के लिए विवश हो जाते हैं क्योंकि रोगों का जाल उनके जीवन में बनता जाता है और वह लोग इस जाल में धीरे धीरे फंसते चले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *