पूरे शरीर की गंदगी को निकालने के कौन-से तरीके हैं? जानिए

गंदगी हमारे शरीर में तीन जगह जमती है। पहला फ़ूड पाइप, दुसरा पेट और तीसरा आंतों में। यह खून को गंदा कर देती है। इसे साफ करना बहुत जरूरी है। पूरे शरीर की गंदगी को निकालने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:-

1. एलोवेरा शरीर से गंदगी निकालने में बेहतरीन साधन है। दो चम्मच ऐलोवेरा जूस को एक कप पानी में मिलाकर सुबह-शाम कुछ दिन पीने से पूरे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

2. हल्के गर्म पानी में त्रिफला पाउडर एक चम्मच मिलाकर कुछ दिन पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

3. एक ग्लास पानी में 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह उबाल लें। गुनगुना होने पर उसे पी लें। 4–5 दिन पीने से ही शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

4. ग्रीन टी कुछ दिन पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। यह खून को साफ करती है और लीवर की बीमारियों से भी बचाती है।

5. पानी में नींबू और शहद मिलाकर कुछ दिन पीने से शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *