बंदूक की गोली की गति कितनी होती है? जानिए
प्रश्न: बंदूक की गोली की गति कितनी होती है?
उत्तर : बंदूक की गोली की गति राइफल से कम होती है। पहले हम राइफल पर नज़र डालेंगे।
सामान्य प्रयोग में आने वाले राइफल में सबसे अधिक गति .223 बोर रेमिंगटन राइफल के जैकेट वाली बुलेट की होती है – 3240 फ़ीट प्रति सेकंड।
- यह आवाज़ की गति 1100 फ़ीट प्रति सेकंड [1] की लगभग तिगुनी है।
अर्थात जब तक आप गोली चलने की आवाज आप तक पहुंचेगी तब तक गोली आपके शरीर में लग चुकी होगी । है न भयावह !!
लेकिन ठहरिए है यह सबसे खतरनाक नहीं है। सबसे खतरनाक भारी बुलेट होती हैं । दोनों की तुलना नीचे है। [2]
बुलेट कार्ट्रिज का नाम .223 रेमिंगटन .30 स्प्रिंगफील्ड
बुलेट प्रकार-*******—जैकेटेड ——पॉइंटेड
बुलेट का वजन (ग्रेन ) 55 ****** 180
स्पीड (छूटने पर) 3240 ****** 2600
ऊर्जा (छूटने पर) 1282 ****** 2701
स्पीड (500 गज पर) 1301 ****** 1685
ऊर्जा ( 500 गज पर) 207 ****** 1135
( स्पीड : फ़ीट प्रति सेकंड ; ऊर्जा : फुट पौंड में )
***
हैंडगन में सबसे लोकप्रिय 9 एम एम है जिसका स्पीड छूटते वक़्त 955 फ़ीट प्रति सेकंड होता यानी आवाज़ की गति 1100 फ़ीट प्रति सेकंड के लगभग बराबर। 10 एम एम हैंडगन का स्पीड 1425 फ़ीट प्रति सेकंड होता है।