बॉलीवुड की वह अभिनेत्रियां जिन्होंने सांवले रंग के साथ अपने टैलेंट के दम पर बनाया मुक़ाम जानिए इनके बारे में
1- प्रियंका चोपड़ा
इंटरनेशनल एक्ट्रेस कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सफर काफी कठिनाइयों से भरा हुआ था। आज प्रियंका जिस मुकाम पर हैं वो अपने खुद के दम पर हैं उन्हें किसी गॉडफादर की जरूरत नहीं पड़ी। सन 2000 में मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका ने बॉलीवुड की काफी फिल्में की हैं, पर रंग सांवला होने की वजह से प्रियंका को वह मुकाम नहीं मिल रहा था जिसकी वह हक़दार थी, कई फिल्मों से उन्हें उनके रंग की वजह से बाहर कर दिया गया था।

इन सबके बाद भी प्रियंका ने हार नहीं मानी और आज प्रियंका सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्में भी की हैं। इन्होंने मशहूर इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस से शादी की है। आज प्रियंका दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई और सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं।
2- दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक दीपिका पादुकोण ने भी शुरुआत में काफी आलोचनाओं का सामना किया है। रंग सांवला होने की वजह से इन्हें बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्में ही मिलती थी। स्पोर्ट्स प्लेयर की बेटी दीपिका ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फ़िल्म ओम शांति ओम से की है। इसके बाद दीपिका को काफी संघर्ष करना पड़ा। फ़िल्म गोलियों की रासलीला रामलीला ने दीपिका को अलग ही मुकाम पर पहुंचाया और इसके बाद दीपिका ने कई सुपरहिट फिल्में की है। आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। काफी लंबे समय तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। दीपिका कुछ समय तक डिप्रेशन का शिकार भी थी, पर आज दीपिका पूरी तरह स्वस्थ हैं।
3- काजोल
बॉलीवुड की सुपरस्टार काजोल ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्में की हैं। आज भी काजोल जैसी अभिनेत्री बॉलीवुड में कोई नहीं हैं। काजोल ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो वह काफी सांवली थी जिसकी वजह से कई बार उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा पर उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया। काजोल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन से शादी की है। बॉलीवुड में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी काफी मशहूर रही है।
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे जैसी आइकॉनिक फ़िल्म करने वाली काजोल ने बॉलीवुड में अपने टैलेंट के दम पर अलग ही पहचान बनाई है। काजोल ने बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। 2 बच्चों के बाद आज भी काजोल को देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना काफी मुश्किल है।