भारत का नाम इंडिया किसने रखा था? जानिए उनके बारे में

आजादी के 70 साल पूरे होने को हैं, ऐसे में कोरोना से जूझ रहा हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस जो कि हर साल धूमधाम से मनाया जाता था इसकी रौनक भी फीकी पड़ गई है। यह तो आपको भी पता ही होगा कि भारत को विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता का एक देश माना जाता है, यहां पर वर्षों से कई प्रजातीय समूह एक साथ रहते हैं। भारत विविध सभ्यताओं का देश है जहाँ लोग अपने मन के अनुसार धर्म भाषाओं का अनुसरण करते हैं। इस देश में लगभग 1650 भाषाएँ बोली जाती हैं। इतनी सारी विभिन्न संस्कृति, परंपरा, धर्म और भाषा होने के बाद भी यहां लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

हालांकि प्राचीन काल से ही हमारे देश को भारत (संस्कृत का शब्द है) के नाम से पुकारा जाता है। वैसे हम अपने देश को भारत व इंडिया के नाम से जानते हैं। अब आप सोचेंगे कि हमारे देश को ये नाम आखिर किसने दिया ? कैसे पड़ें ये नाम ?

बताया जाता है कि प्राचीन ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ और ‘सिंधु नदी’ आधार रहे हैं इंडिया नामकरण होने का। दरअसल सिंधु नदी दुनिया की बड़ी नदियों में से एक है जो कि पाकिस्तान, चीन व भारत में बहती है, इस नदी को संस्कृत में ‘सिंधु’ और अंग्रेज़ी में ‘इंडस’ कहा जाता है। इसी ‘इंडस’ शब्द से ‘इंडिया’ शब्द बना है। जिसके आधार पर भारत को इंडिया कहा जाने लगा।

यही नहीं इसके पीछे एक वजह यह भी थीं कि अंग्रेज़ों को इंडिया शब्द अच्छा लगता था तो उन्होंने भारत को ‘इंडिया’ कहना शुरू कर दिया। इसके बाद ब्रिटिशकाल में ‘इंडिया’ नाम काफ़ी प्रसिद्ध हो गया। दुनिया के लगभग सभी देश भारत को ‘इंडिया’ के नाम से जानने लगे थे इस तरह से भारत का नाम ‘इंडिया’ पड़ा। ‘इंडिया’ को पूरी मान्यता भारत की आज़ादी के बाद मिली। जब देश आज़ाद हुआ तो भारत को संविधान ने भी इस नाम को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद भारत के लोग भारत को ‘इंडिया’ और ख़ुद को ‘इंडियन’ कहने लगे थे।

एक इतिहासकार की मानें तो जब अलेक्जैंडर (सिकन्दर) भारत आया था तो उसने अंग्रेज़ी में ‘HINDU’ का ‘H’ हटाकर देश को ‘INDU’ नाम से बुलवाना शुरू कर दिया, जो बाद में इंडिया बन गया। वैसे देखा जाए तो संविधान में आज भी हमारे देश का नाम ‘भारतवर्ष’ ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *