भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प, भारत के एक अधिकारी और दो जवान शहीद
भारत और चीन के बीच हिसंक झड़प हुई है। 50 सालों में पहली बार ऐसा विवाद गहराया है। इस संघर्ष में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना गलवान घाटी के पास की है, जहां दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है।
भारतीय सेना मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन की सेना को भी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि अभी तक चीन के कितने सैनिक
मरे हैं या घायल हुए हैं,
इसको लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। गलवान वैली भारत चीन के लद्दाख सीमा रेखा का इलाक़ा है।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।