भारत में कौन लोग हैं जो रातोंरात ऑनलाइन प्रसिद्ध हो गए हैं?
प्रिया प्रकाश वरियर – एक मलयालम गाने में उन्होंने आंख मारी और पूरे भारत में चर्चित हो गईं। उनका यह वीडियो वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुआ था रातों-रात लड़कों की क्रश बन गई। इनको आज नेशनल क्रश के नाम से जाना जाता है।
रानू मंडल– पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर यह गाना गा रही थी एक प्यार का नगमा है किसी ने उनका यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस गाने की वजह से रानू मंडल रातों-रात देश में फेमस हो गई।
कमलेश- इस लड़के को आप इंटरनेट पर जरूर देखे होंगे। एक वीडियो में कमलेश सुलोचन के बारे में बताता है। इसका वीडियो लोगों ने बहुत पसंद किया।
सायमा हुसैन 2016 में शाहरुख खान अपने फिल्म रईस का प्रचार करने श्रीनगर जाते हैं। शाहरुख एक सेल्फी लेते हैं प्रेम में एक लड़की कैद हो जाती है। लोगों ने इस लड़की को बहुत पसंद किया रातों-रात यह चर्चा का विषय बन गई।