भारत में 5वीं बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। भारत में पांचवीं बार चार लाख से अधिक कोरोना केस आए हैं और यह चौथी बार है जब देश में कोरोना के केस चार लाख से अधिक हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारत में रिकॉर्ड 4133 लोगों की जान चली गई है और इसी दौरान 409,300 नए केस सामने आए हैं। इस प्रकार से भारत में अब तक कुल 2,42,398 लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है। जबकि 2,22,95,911 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो भारत में रोजाना लगभग एक लाख से अधिक एक्टिव मरीजों की बढ़ोतरी देखने का मिल रहा है। बढ़ते मामलों के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में कमी ने चिंता और बढ़ा दी है। भारत में कोरोना से स्वस्थ्य होने की दर गिरकर 81.90 फीसदी पर रह गई। इस दौरान 3,86,207 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। एक अप्रैल को संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 फीसदी थी।

डरा रहे मामले
30 अप्रैल : 4,02,014
5 मई : 4,12,624
6 मई : 4,14,280
7 मई : 4,06,902
8 मई : 4,03,626

80 फीसदी एक्टिव केस केवल 12 राज्यों में
भारत में इस वक्त 37.23 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। जबकि इनमें से 80.68 फीसदी केस केवल 12 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6.28 लाख, कर्नाटक में 5.48 लाख, केरल में 4.17 लाख, उत्तर प्रदेश में 2.45 लाख और राजस्थान में 1.99 लाख एक्टिव केस हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में इसके बाद एक्टिव केस हैं।

इन राज्यों में 70 फीसदी नए केस सामने आए
पिछले 24 घंटे के दौरान भारत के दस राज्यों में 70.77 फीसदी कोरोना वायरस के नए केस सामने आए। इनमें सबसे अधिक 56,578 महाराष्ट्र में, 47,563 कर्नाटक में, 31,971 केरल में, 26,636 उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के केस सामने आए। साथ ही तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में भी संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *