मखाने खाने के क्या फायदे हैं?
मखाना जिसे लोटस सीड्स या फॉक्स नट्स भी कहा जाता है, सबसे लोकप्रिय और स्वस्थ स्नैक्स में से एक है।
बीज को पहले धोकर साफ किया जाता है, और सुखाया जाता है। बाद में उन्हें भुना जाता है और ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है। इन बीजों को हाथों से साफ किया जाता हैं जब तक कि काले रंग के बीज से सफेद मखाना बाहर नहीं निकलता।
मखाना स्वादिष्ट, बनाने में आसान और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। वे प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं जो मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है।
एक कप सूखे भुने मखाना में लगभग ३.९ ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक फ्लेवोनोइड, केमफेरफेरोल,क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की रिपेयरिंग करता है, सूजन और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल, फैट,और सोडियम कम मात्रा में होने से यह भोजन के बीच नाश्ता के लिए एक अच्छा और सेहतमंद विकल्प है।
मैग्नीशियम से भरपूर और सोडियम की कम होने के कारण मखाना रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों और मोटापे को रोकता है।
मखाने को घी के साथ भूनें, थोड़ा काला नमक डालकर नाश्ते के रूप में लें। मखाना की खीर बनाकर भी सेवन कर सकते है।