मर्दो की छाती पर नीपल क्यों होता है? जानिए

मनुष्य के अन्दर 46 गुण सूत्र होते हैं। इनमें 23 मां की तरफ से और 23 पिता की तरफ़ से आते हैं।

इनमें से 22 गुण सूत्र समान होते हैं और एक गुण सूत्र अलग होता है जिसे लिंगी गुण सूत्र कहते हैं। केवल लिंगी गुण सूत्र ही बच्चों में नर और मादा गुणों का निर्धारण करता है और नर और मादा अंगों के बनने में योगदान देता है।

इसी गुण सूत्र के कारण पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में ऐस्ट्रोजन और प्रोस्टोजन हार्मोन बनते हैं जो नर और मादा अंगों के विकास में सहायता करते हैं।

शरीर के शेष अंग दोनों में समान होते हैं जो 22 अलिंगी गुण सूत्रों के प्रभाव से बनते हैं। इसलिए निप्पल भी शरीर का एक अंग है और पुरुष और महिला दोनों में समान रूप से बनता है। लेकिन महिलाओं में ऐस्ट्रोजन और प्रोस्टोजन हार्मोन के प्रभाव से स्तन विकसित हो जाते और पुरुषों में अविकसित रह जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *