महाभारत का युद्ध कितने साल पहले लड़ा गया था? जानिए

महाभारत का युद्ध कब हुआ था इसके बारे में सही से बता पाना बहुत मुश्किल है ज्यादातर विद्वान यह मानते हैं कि यह युद्ध 1000 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व में हुआ था. भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के अनुसार यह युद्ध 18 फ़रवरी 3102 ईसा पूर्व हुआ था. पुराणों के अनुसार यह युद्ध 1900 ईसा पूर्व हुआ था वहीँ यूरोपीय विद्वान मानते हैं कि यह युद्ध 1200 ईसा पूर्व हुआ था. महाभारत के युद्ध की सही तिथि के बारे में कोई सटीक प्रमाण नहीं मिलें हैं.

महाभारत का युद्ध कहाँ हुआ था?

महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था जिसका नाम राजा कुरु के नाम पर पड़ा था. यह स्थान आज भारत के हरियाणा राज्य में है. कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध होने के पीछे भी एक कारण है जिसके अनुसार देवराज इंद्र ने राजा कुरु को यह वरदान दिया था कि जो भी कोई इस स्थान पर युद्ध करता हुआ मारा जायेगा तो उसे स्वर्ग प्राप्त होगा इसीलिए महाभारत के युद्ध के लिए इस स्थान को चुना गया था.

महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच धर्म की स्थापना के लिए हुआ था जिसमे पांडवों की जीत हुई थी. 18 दिन चला महाभारत के इस युद्ध में पांडवों ने श्रीकृष्ण के साथ मिलकर कौरवों को हराया था. इस युद्ध के साथ ही अधर्म पर धर्म की गौरवपूर्ण विजय हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *