मुंह की एक्सरसाइज के लिए चिंगम को कितने समय के लिए चबाना चाहिए?

च्यूइंग गम चेहरे के फैट को कम करने के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है 10 से 15 मिनट तक लेकिन रोजान आधा घंटे च्विंगम चबाने से चेहरे की चीकबोन्स कम होने लगती है। मगर ध्यान रहे की ज्यादा च्विंगम चबाने से दांत खराब होने लगते हैं। अब एक नए शोध में कहा गया है कि अगर आप टहलते वक्त च्यूइंग गम चबाते हैं तो इससे आपका ओवरऑल वेट भी कम हो सकता है।

जापान में हुए एक शोध में इस बात का दावा किया गया है। इसके अलावा च्यूइंग गम चबाने से आपको भूख भी कम लगती है। आपको मीठा खाने की इच्छा नहीं होती। साथ ही च्यूइंग गम चबाने से 11 कैलोरी प्रति घंटे कम भी किया जा सकता है।

च्यूइंग गम आपके पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी मददगार है। जब आप च्यूइंग गम चबाते हैं तब आपके मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार बनती है। यह आपके पेट में पहुंचकर पाचन क्रिया में मदद करता है।मुंह से दुर्गंध न आए, इसलिए कई लोग चिंगम चबाते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जो स्वाद बदलने के लिए इसका सेवन करते हैं

  1. च्यूइंग गम चबाने से चेहरे का फैट कम होता है।
  2. अगर आपकी फैट के कारण डबल चिन हो गई है तो च्यूइंग गम चबाने से इसे दूर किया जा सकता है।
  3. च्यूइंग गम चबाने से पूरे मुंह की अच्छी तरह से एक्सरसाइज हो जाती है।
  4. च्यूइंग गम खाने से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है।
  5. च्यूइंग गम के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।
  6. च्यूइंग गम से मुंह की बदबू दूर हो जाती है। च्यूइंग गम पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। ज्यादा मीठा वाला च्यूइंग गम न चबाने से कैविटी नहीं होती है और कैविटी होने के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं।

आपने अक्सर लोगों से च्यूइंग गम चबाने के केवल नुकसान ही सुने होंगे लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि च्यूइंग गम चबाने के फायदे क्या होते हैं। च्यूइंग गम चबाना चेहरे के फैट को कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। इसके अलावा एक शोध में यह भी कहा गया है कि इससे हमारा ओवरऑल वजन भी कम किया जा सकता है। इसके और भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि वे फायदे क्या हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *