मुग़लो द्वारा नेपाल पर कभी आक्रमण नहीं करने के क्या कारण है ? जानिए

सिर्फ नेपाल ही नहीं तत्कालीन गढ़वाल राज्य भी कभी मुगलों के अधीन नहीं आया। इसका कारण था इनकी भौगोलिक स्थिति।

शाहजहां ने गढ़वाल पर आक्रमण करने की नाकाम कोशिश की थी, जिसमें वो बुरी तरह विफल रहा, यहां तक कि गढ़वाल की तत्कालीन रानी ने मुगल सैनिकों की नाक भी कटवा दी थी, जिसके बाद वो नकटी रानी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

दिल्ली दरबार से इतिहास लिखने वालों ने नेपाल, गढ़वाल, कुमाऊं, असम जैसे राज्यों की वीर गाथाओं को कोई तवज्जो नहीं दी, क्योंकि ये शायद उनके महान इतिहासकार के तमगे से नीचा काम था। आज जब इन इतिहासकारों को महान बोल कर संबोधित किया जाता है, जिसमें रोमिला थापर और हबीब साहब भी शामिल हैं, तो हमें सिवाय हंसी के कुछ नहीं आता।

नेपाल शाहजहां के कराचल अभियान की जद में था, जिसे गढ़वाल में ही विफल कर दिया गया था।। आशा है महान उदारवादी इतिहासकार शाहजहां नामा को उदार तरीके से फिर पढेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *