News of suicide can come from music industry: Sonu Nigam

म्यूजिक इंडस्ट्री से आ सकती है सुसाइड की खबर: सोनू निगम

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब भाई-भतीजावाद को लेकर आवाज उठ रही है। इसी के चलते अब सिंगर सोनू निगम ने गुरुवार को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर एक खुलासा किया है।

वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में माफिया राज़ के चलते अब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आत्महत्या की खबर आ सकती है। साढ़े सात मिनट के इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि सिर्फ एक-दो लोगों ने इस इंडस्ट्री में अपना कब्ज़ा जमाया हुआ है। वे इस बात को तय करते हैं कि किस सिंगर से गण गवाना चाहिए किसे नहीं।

उनके काम करने के इस तरीके से नए सिंगर्स परेशान हैं। वीडियो को शुरू करते हुए उन्होंने भारत-चीन संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के लिए दुख प्रकट किया है। सोनू निगम ने कहा कि इंसान होना जरूरी है, किसी सिंगर से दस गाने गवाने और उन्हें डब करने के बाद जरूरी नहीं कि ग्यारहवां गाना भी उसी से गवाया जाए।

यह लिरिक्स राइट्स के साथ सही नहीं है और म्यूजिक कंपोजर के साथ क्या यह बात सही है कि वह उनकी कंपनी का आदमी है इसलिए सिर्फ उसे ही काम मिले। दूसरे का काम चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो अगर वह आपकी कंपनी का आदमी नहीं है तो उसे कम नहीं मिलेगा। जो नया टेलेंट आ रहा है उसे स्पेस देने और दया दिखाने की आवश्यकता है।

सोनू निगम ने आगे कहा कि शायद कुछ लोग बुरा मान जाएं लेकिन वह वही कह रहे हैं जो उन्हें दिख रहा है और काफी लोग इस बात से भी सहमत होंगे, जो इस समस्या का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि डाइरेक्टरों और प्रोड्यूसरों को उनके हिसाब से म्यूजिक बनाने नहीं दिया जाता है। अगर आप चाहते हूं कि लोग सुसाइड न करें तो आपको दयालु बनने की आवश्यकता है।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *