यूनान का मैराथन युद्ध क्या था,ये किनके मध्य लड़ा गया व इसका विजेता कौन रहा था?

यह ईसा से 500 वर्ष पहले की कहानी है। उस समय पर्शिया साम्राज्य अपने चरमोत्कर्ष पर था। पर्शिया के सम्राट डेरियस का राज्य सिंधु नदी से लेकर नील नदी तो था। इस तरह फारस की विशाल सेना ने पूरब दिशा को जीत लिया और सभी राजाओं ने डेरियस द ग्रेट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अब फारस की सेना यूरोप को जीतने के लिए पश्चिम दिशा में बढ़ने लगी। उस समय यूरोप में एथेंस नामक गणराज्य था जिसने 20 साल पहले अपने क्रूर शासक से छुटकारा पाया था।

एक टापू को लेकर फारस और एथेंस में पहले से ही दुश्मनी चली आ रही थी। ऐसा कहा जाता है कि प्रतिदिन एक सैनिक डेरियस द ग्रेट के कान में कहता कि एथेंस को सबक सिखाना है।

डेरियस ने अपने विशाल सेना जिसमें 600 जहाजी बेड़ा, 25 हजार पैदल, 1 हजार घुड़सवार और सीरिया के घातक तीरंदाज शामिल थे उनको एथेंस पर विजय प्राप्त करने के लिए भेजा।

एथेंस के पास अपनी रक्षा के लिए ज्यादा मौका नहीं था उसके पड़ोसी राज्यों ने एथेंस की मदद करने से मना कर दिया।

अब एक तरफ फारस की विशाल सेना और एथेंस की 11 हजार सेना ऐतिहासिक मैराथन के मैदान में आमने सामने हो गयीं।

पांच दिन आमने सामने रहने पर दोनों सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ। एथेंस के सेनापति की सूझबूझ से फारस की सेना वापस जाने पर मजबूर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *