Yogi government accepts Priyanka Gandhi's proposal, seeks list of one thousand buses

यूपी विधानसभा उपचुनाव मतगणना: शुरुआती रूझानों में भाजपा 4, सपा-बसपा और निर्दल एक-एक सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव का आज
परिणाम आएगा। शुरुआत में बैलट पेपर की गिनती हो रही है। दोपहर
बाद तक स्थिति साफ हो जाएगी। इसी के साथ 88 कैंडिडेट्स की
किस्मत का फैसला होगा।


बता दें कि, इन 7 सीटों पर कुल 53.62% मतदान हुआ था, जबकि
2017 में इन्ही 7 सीटों पर 63.90% वोटिंग हुई थी। यानि 2017 के
मुकाबले इस उपचुनाव में लगभग 12.63 फीसद कम वोट पड़े हैं।
2017 में इन 7 सीटों में से 6 पर भाजपा का कब्जा था, जबकि 1
सीट सपा के खाते में गयी थी। हालांकि इस बार एग्जिट पोल कहानी

कुछ ही कह रहे हैं। भाजपा को दो सीटों का नुकसान हो सकता है।
पोल के मुताबिक भाजपा 5 से 6 सीट जीतने में कामयाब होगी।
जबकि सपा 1 से 2 सीट जीत सकती है।

यही नहीं एग्जिट पोल के
मुताबिक भाजपा को 37% वोट और सपा को 27% वोट मिलने का
अनुमान है। जबकि बसपा को भी 20% वोट और कांग्रेस को 8% वोट
मिलने की उम्मीद बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *