रामनगरी में भूमि पूजन के बाद भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा निर्माण होगा शुरू, रचेगा इतिहास

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान श्री राम की
251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने की कवायद तेज कर दी है। सूत्रों के
मुताबिक ट्रस्ट के गठन के साथ ही प्रतिमा का निर्माण भी शुरू हो गया
था।

वहीं नोएडा के मूर्तिकार व पद्म भूषण राम सुतार को भगवान श्री
राम की मूर्ति के निर्माण का काम सौंपा गया है। फिलहाल राम सुतार
भगवान राम की मूर्ति के निर्माण में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान
राम की मूर्ति के डिजाइन के पारित होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के साथ बातचीत की है। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा
कि यह मूर्ति पूरी तरह से स्वदेशी होनी चाहिए। निर्माण कार्य शुरू होने
के बाद इसके निर्माण में लगभग साढ़े तीन साल लगेंगे।

वहीं उम्मीद
की जा रही है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन के
बाद मूर्ति निर्माण का काम पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। अयोध्या में
भगवान राम की यह प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। जो
विश्व रिकॉर्ड बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *