विद्युत संचालित ट्रेडमिल के उपयोग के बाद एक मैनुअल ट्रेडमिल का उपयोग करना कैसा लगता है?

ट्रेडमिल एक ऐसा उपकरण है जो उचित , नियमित व्यायाम करने के उद्देश्य से, शरीर के भार को नियंत्रित करने, हॄदय के उचित गति हेतु एक उत्तम विकल्प है, इस पर व्यायाम करने से शारीरिक और भावनात्मक रूप से सुदृढ़ और मानसिक तनाव पर विजय प्राप्त की जा सकती हैं।

आज कल प्रत्येक मनुष्य स्वस्थ रहने के लिए प्रयासरत है परन्तु बाहर जा कर व्यायाम करने के लिए उचित समय का अभाव होता है अतः घर पर ट्रेडमिल बहुत लाभदायक है।

सर्वप्रथम इन दोनों ट्रेडमिल की कार्यप्रणाली और इन्हें प्रयोग करने के कारण और इनके अन्य गुणों अवगुणों की तुलना कर लेने से, इनके प्रयोग के अनुभव में अंतर सरलता से ज्ञात होगा।

विधुत संचालित ट्रेडमिल

ये एक ऐसी ट्रेडमिल है जिसमे एक विधुत मोटर लगी हुई होती है, जो गति की उच्चतम या निम्नतम को नियंत्रित करने वाली उद्दीपक से युक्त होती है, जो गति निर्धारित करने में बहुत सहायक है।

इसमे नियंत्रक पैनल लगे हुए होते है ,जिसके अनुसार विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम बनाया जा सकते है, इसमे अन्तर्निहित कार्यक्रम भी होते हैं जिसमे मात्र आपको आयु, भार, इत्यादि डालने पर वो आप के लिए इच्छीत कर्यक्रम की रूपरेखा बना देगा।
इसमे विकल्पों की संख्या और उनकी जटिलता को आप अपने अनुसार भी कार्यक्रम बना कर सुरक्षित कर सकते हैं।
इसमे आरम्भ में गति अल्पतम होती है और इस से ये लाभ है कि ट्रेडमिल को अचानक से खोलने पर अधिक गति होने से कोई दुर्घटना न हो जाए।
इसमे बहुत सी अन्य सुविधाएं है और परन्तु मैंने मुख्यतः नियंत्रक पैनल और गति के विषय मे बताना उचित समझा।
इसके कुछ नकारात्मक पक्ष भी है

उच्च मूल्य
बिजली पर निर्भरता
बिजली का व्यय अधिक
आयाम एवम भार अधिक
कोई त्रुटि आने पर अधिक व्यय
जटिल उपकरण
यांत्रिक ट्रेडमिल

ये एक ऐसी ट्रेडमिल है जो एक परम्परागत रूप से उन व्यक्तियों के लिए वरदान है जो संधि के रोग या अन्य किसी रोग से ग्रसित नही है वो मात्र अपनी जीवशैली में व्यायाम को सम्मिलित कर के शरीर को सुदृढ़ करने में उत्सुक हैं।
यांत्रिक ट्रेडमिल अधिक विश्वसनीय और दक्ष मानी जाती है, ये सत्य है कि वैधुत ट्रेडमिल की तुलना में इसमे अल्प सुविधाये हैं।
इस का मुख्य उद्देश्य भार नियंत्रित करना और मासपेशियां सुदृढ़ करने का ही है उसमें ये शतप्रतिशत उत्तम हैं इसकी कार्यक्षमता के विषय मे कोई संदेह नही हैं।
यांत्रिक ट्रेडमिल के लाभ

इसकी बेल्ट की गति इस पर चलने वाले के पैर की गति अनुसार होता है, जैसे गति अधिक होगी बेल्ट की गति अधिक हो जाएगी और गति अल्पतम होने पर रुक जाती हैं।

बिजली पर निर्भर न होने के कारण ये वहाँ प्रयुक्त हो सकती है जहाँ बिजली की सुविधा न हो।
अल्प भार एवं आयाम के कारण कही भी ले जाने की स्वतन्त्रता, और बहुत अल्प स्थान में आ जाती है।
सरलतम होती है कोई भी प्रयोग कर सकता है इसमें गति , जली हुई कैलोरी की संख्या, चली गई दूरी देख सकते हैँ ) कभी कभी ये न्यूनतम सेटिंग भी नही होती तो मस्तिष्क पर अधिक तनाव नही होता है।
वैधुत ट्रेडमिल की आवश्यकता

यदि कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के लिए एक विशिष्ट कर्यक्रम पर निर्भर है ,अथवा उसके संधि रोग, हॄदय रोग या रीढ़ सम्बन्धी रोग के लिए वैधुत ट्रेडमिल प्रयोग करता है अथवा उसे खेल प्रशिक्षण हेतु इस पर चलते रहना है या उसके अपने हॄदय गति और अन्य उद्दीपनों को देखते रहने की अत्यंत आवश्यकता है “उसे कभी भी यांत्रिक ट्रेडमिल पर नही आना चाहिए।”
वैधुत ट्रेडमिल के स्थान पर यांत्रिक ट्रेडमिल का प्रयोग

यदि उपरोक्त किसी भी कारण के अतिरिक्त उसे वैधुत से यांत्रिक पर मात्र अपने व्यायाम के उद्देश्य से आना है तो इसमें कई अंतर अनुभव होंगे।
मस्तिष्क भारहीन प्रतीत होगा क्योंकि यांत्रिक ट्रेडमिल में कोई कार्यक्रम निर्देश नही देना है।
इस मे न्यूनतम सेटिंग है दूरी , कैलोरी और गति वो भी आवश्यक नही की समस्त ट्रेडमिल में होंगी तो आप का सम्पूर्ण ध्यान आपके व्यायाम पर होगा।
इसमे कभी कभी झटका लगता है क्योंकि बेल्ट फंस जाती है परन्तु इसको कोई भी सही कर सकता है क्योंकि ये सरलतम है इसमे अधिक व्यय भी नही होता।
आप आरामदायक स्थिति में अपने व्यायाम को कर सकते हैं क्योंकि आप की गति ट्रेडमिल द्वारा नही आप के द्वारा निर्धारित होती है।
इसमे कोई ऐसी वस्तु नही है जिस से ध्वनि आये तो एक शांत वातावरण में आप व्यायाम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *