शरीर को ताकतवर बनाने के लिए बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका कौन-सा है?

5 बादाम की गिरी रात को पानी में भिगो दें। सुबह के समय इसका छिलका उतार लें।

एक मटके (घड़े) का ढक्कन ले। मटके के ढक्कन में थोड़ा सा पानी डाल लें। बादाम की गिरी को उंगलियों से पकड़कर ढक्कन और पानी के बीच घिसते रहे। इसी तरह सभी बादाम की गिरी को बारी-बारी घिसते रहे। यह दूध की तरह बन जाएगा। आप इसमें थोड़ी मिश्री भी मिला सकते हैं।

इसका सेवन खाली पेट तीन महीने करें। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ताकतवर और दिमाग को भी तेज बना देता है। अगर छोटे बच्चे को एक बादाम गिरी इसी तरह तैयार करके दी जाए तो वह गोल-मटोल बन जाएगा और बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *