शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का वजन, जानिए क्या हैेंं ये 7 कारण

कहा जाता है कि, शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। कई महिलाओं को इस बात का डर भी सताता है कि, उनका वजन कहीं ज्यादा ना बढ़ जाएं। कई महिलाएं इसलिए डायटिंग भी शुरू कर देती हैं।

पर क्या आफको पता है ऐसा क्यों होता है, आखिर इस बारे में चिकित्सकों का क्या कहना है। दरअसल, फैमिली सिस्टम एंड हेल्थ जर्नल की रिसर्च के अनुसार शादी के बाद कई महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वहीें एक दूसरी रिसर्च के अनुसार, पांच साल के अंदर करीब 82% जोड़ों का वजन 5-10 किलो बढ़ जाता है।

हम आपको यहां कुछ प्रमुख कारणों के बारे में आपको बता रहे हैं।

खान पान में बदलाव

शादी के बाद हर कोई नए जोड़ों को अपने यहां दावत पर बुलाता है। रिश्तेदारों के यहां दावत का सिलसिला चलता है। जहां स्वगात में तरह-तरह के हैवी पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही शादी के शुरूआत में खाने के समय में भी बदलाव आ जाता है। समय पर खाना ना खाने से भी हमारे उपर निगेटिव इफेक्ट पड़ता है औऱ वेट बढ़ जाता है।

बाहर का खाना

शादी के बाद नए जोड़े हनीमून पर जाते हैं तो अक्सर बाह का ही खाना खाना पसंद करते हैं, साथ ही हर वीकेंड पर आउटिंग और बाहर खाने की प्लानिंंग करते हैं। इस तरह के हैवी कैलोरी फूड वजन को बढ़ा देते हैं।
हॉर्मोनल बदलाव

शादी के बाद की लाइफस्टाइल और बदली जिंदगी की वजह से हमारे शरीर में कई हॉर्मोनल चेंजेज होते हैं। जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

उम्र का प्रभाव

आजकल अक्सर लोग सेटल होने के बाद शादी करते हैं 28-30 की उम्र में शादी करते हैं। स्टडीज कहती हैं कि, 30 की उम्र के बाद हमारे बॉडी का मेटाबॉलिक सिस्टम कम हो जाता है, इस कारण वजन बढ़ने लगता है।
प्रेगनेंसी

मां बनना किसी भी महिला के लिए सौभाग्य माना जाता है। देखा जाता है कि, शादी के बाद 1-2 साल बाद कपल्स फैमिली प्लानिंग करते हैं। दअसल, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बहुत बढ़ जाता है। जिसके बाद बिजी लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं खुद को फिट नहीं रख पातीं और वजन बढ़ जाता है।

पूरी नींद न लेना

शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते रात में भरपूर नींद नहीं ले पाते। स्टडीज कहती हैं कि, रोजाना 7-8 घंटे की भरपूर की नींद पूरी न करने पर बॉडी का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे वजन बढ़ता है।
स्ट्रेस ज्यादा लेना

शादी के बाद लाइफ में आए परिवर्केचन के कारण महिलाएं अक्सर स्ट्रेस से परेशान रहती हैं। ऐसे में बॉडी में भूख बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स का लेवल बढ़ जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है
“}

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *