शादी के 2 साल बाद खुला अनुष्का शर्मा का यह राज़ , इसलिए की विराट कोहली से कम उम्र में शादी

कोहली और अनुष्का शर्मा देश की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। इनकी हमेशा सबसे ज़्यादा चर्चा होती रहती है। किसी न किसी वजह से ये जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। 2020 के शुरू होते ही ये दोनों लगातार मीडिया की खबरों में है। यह कपल सार्वजनिक रूप से अपनी तस्वीरें शेय़र करने या मिलने में कभी नहीं कतराता है।

विराट कोहली जहां इस समय क्रिकेट जगत में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। मगर अनुष्का भी विराट से काम नहीं वो आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। इसी वजह से वे देश के सबसे सुंदर और मनमोहक कपल नजर आते हैं। दोनों पहली बार 2013 में एक दूसरे से मिले थे जब दौड़ने को एकसाथ एक विज्ञापन करने का मौका मिला। इसके बाद, दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए।

हालांकि, दोनों को उनके रिश्ते को लेकर अक्सर विवादों में घसीटा गया। फिर भी इन दोनों का रिश्ता कामयाब रहा और 11 दिसंबर, 2017 में दोन्होनें इटली में शादी कर ली। हालांकि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इस अचानक शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। क्योंकि, दोनों ने ऐसे वक्त में शादी करने का फैसला किया था जब दोनों का करियर ऊंचाइयों पर था। आज भी कई लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल है कि अनुष्का ने इतनी जल्दी शादी करने का फैसला क्यों किया? जब दोनों की शादी हुई तब अनुष्का शर्मा महज 29 साल की थी।

एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का ने कहा ‘हां मैं शादी करना चाहती थी, मैं एक परिवार बनाना चाहती थी। मैं एक एक्ट्रेस ज़रूर हूं, लेकिन मैं बहुत ही सरल और सामान्य लड़की हूं और मैंने हमेशा एक साधारण जीवन जिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *