सलमान खान बर्बाद कर चुके हैं इन 5 फिल्मस्टारों का भविष्य, नाम जान चौंक जायेंगे आप

बॉलीवुड के दबंग खान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही लगातार लोगों के निशाने पर हैं | इनके ऊपर नेपोटिस्म अर्थात भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने, बॉलीवुड में अपनी धौंस दिखा बाहरी कलाकारों को टॉर्चर करने एवं उनके फ़िल्मी कैरियर को तबाह करने के संगीन आरोप लग रहे हैं |

वैसे ये सभी आरोप उनके ऊपर कोई पहली बार नहीं लगे हैं | बॉलीवुड की कई बड़े और स्थापित कलाकारों का भविष्य तबाह करने का आरोप सलमान खान पर लग चुका है |

1-ऐश्वर्या राय : सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी तो बॉलीवुड की सबसे रोचक कहानियों में से एक है | लेकिन जोड़ी टूटने के बाद ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड से हटाने में सलमान ने कोई कसर नहीं छोड़ी | कहा जाता है कि कई फिल्मों से ऐश्वर्या का नाम सिर्फ सलमान खान के कहने पर हटाया गया |

2- विवेक ओबेराय : ऐश्वर्या का सलमान से ब्रेकअप हुआ तो उनकी जिंदगी में विवेक ओबेराय आ गए | दोनों ने एक दूसरे को डेट किया | सलमान खान ऐश्वर्या को बिलकुल अकेला कर देना चाहते थे | विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘सलमान खान के द्वारा ह्त्या की धमकी का आरोप लगाया | विवेक का करियर तबाह करने में सलमान की बड़ी भूमिका मानी जाती है|

3-जॉन अब्राहम : जॉन अब्राहम और सलमान खान के बिच में ऐसी कोई बड़ी फाइट नहीं हुई है, लेकिन किसी स्टेज शो की फ़ीस को लेकर दोनों में झगडे की बात कही जाती है | इसके बाद सलमान खान जॉन अब्राहम के फिल्मों के पीछे भी लग गए थे और कई फिल्मों से उनका नाम हटवा दिया |

4-अरिजीत सिंह : अरिजीत सिंह बेहद प्रतिभाशाली गायक माने जाते हैं | इन दोनों के तकरार की शुरुआत एक अवार्ड शो में हुई थी, जहाँ दोनों ने एक दूसरे को लेकर मजाक किया था | सलमान को नए लड़के की यह हरकत रास नहीं आयी,फिर तो अरिजीत सिंह के गाने सलमान खान के फिल्मों से आउट ही हो गए | सलमान ने दूसरे फिल्म निर्माताओं से भी गाने न गवाने का दबाव डलवाया था |

5- अभिनव कश्यप : अभिनय कश्यप का मामला तो इस समय काफी गर्म है | ‘दबंग’ के दौरान वे ‘खान ब्रदर्श’ पर दादागिरी का आरोप लगा चुके हैं | अपनी करियर को बर्बाद करने के पीछे भी इन्ही को जिम्मेदार ठहराया है, इसके खिलाफ सलमान खान के इशारे पर सोहेल खान ने मान-हानि का केस भी अभिनव पर दर्ज कराया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *